एक्सप्लोरर

$4 Trillion Market Cap: भारतीय बाजार का नया ‘इतिहास’, बीएसई के बाद एनएसई का एमकैप 4 ट्रिलियन डॉलर के पार

NSE Market Cap: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों ऐतिहासिक रैली देखी जा रही है. इसका फायदा बीएसई और एनएसई दोनों प्रमुख शेयर बाजारों को हो रहा है...

भारतीय शेयर बाजार इन दिनों रिकॉर्डों के अजेय रथ पर सवार है. बाजार में जबरदस्त रैली देखी जा रही है और यह बुल रन इस कदर शानदार है कि दोनों प्रमुख शेयर बाजार लगातार नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. ताजा रिकॉर्ड एमकैप के मामले में बना है. बीएसई के बाद अब एनएसई की कंपनियों का मार्केट कैप भी अब 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया है.

1 दिसंबर को बना एनएसई का रिकॉर्ड

एनएसई इंडिया ने रविवार को एक बयान में बताया कि उसके प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड भारतीय कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण अब 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया है. एनएसई इंडिया के अनुसार, यह रिकॉर्ड 1 दिसंबर को बना, जब एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने 20,291.55 अंक का नया ऐतिहासिक उच्च स्तर बनाया. 1 दिसंबर को निफ्टी 50 इंडेक्स के अलावा निफ्टी 500 इंडेक्स ने भी 18,141.65 अंक का ऐतिहासिक उच्च स्तर बनाया था.

शानदार साबित हुआ है साल 2023

भारतीय शेयर बाजार के लिए यह साल शानदार साबित हो रहा है. पिछले कुछ महीनों के दौरान दोनों प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं. सेंसेक्स और निफ्टी इस दौरान लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है. अभी भी घरेलू बाजार में जबरदस्त रैली देखी जा रही है. घरेलू बाजार लगातार पांच सप्ताह से मजबूत हो रहा है.

इस तरह से रैली के रथ पर बाजार

बीते 5 सप्ताह के दौरान सेंसेक्स करीब 3,700 अंक (करीब 6 फीसदी) मजबूत हुआ है. पिछले सप्ताह के दौरान एनएसई पर सभी प्रमुख 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई. मिडकैप में भी रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई. इसका इंडेक्स लगातार 15 सेशन में मजबूत हो चुका है. नवंबर महीने में मिडकैप में 10.4 फीसदी की तेजी आई है. इसी तरह स्मॉलकैप का इंडेक्स नवंबर महीने में 12 फीसदी मजबूत हुआ है.

बीएसई ने चंद दिनों पहले बनाया रिकॉर्ड

इससे कुछ ही दिन पहले बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकला है. बीएसई ने यह कीर्तिमान 29 नवंबर को हासिल किया. बीएसई और एनएसई के लिए यह इतिहास का पहला मौका है, जब उनकी लिस्टेड कंपनियों का सम्मिलित एमकैप 4-4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकला है. इसके साथ ही दोनों एक्सचेंजों की एंट्री उन चुनिंदा ग्लोबल स्टॉक एक्सचेंज के क्लब में हो गई है, जिनकी कंपनियों का एमकैप 4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है.

जीडीपी के मोर्चे पर भी उत्साह

एनएसई और बीएसई की कंपनियों का मार्केट कैप ऐसे समय में 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकला है, जब भारत की अर्थव्यवस्था का आकार भी 4 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार करने की दहलीज पर है. अभी भारत की जीडीपी का साइज साढ़े तीन से 4 ट्रिलियन डॉलर के बीच है. ऐसा अनुमान है कि भारत 2027 तक जर्मनी और जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2050 तक जीडीपी का साइज 45 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: बायजु के 1000 कर्मचारियों की अटकी नवंबर की सैलरी, कंपनी ने कहा- इस कारण से मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget