एक्सप्लोरर

Advance Tax: अगर आप भी जमा करते हैं एडवांस टैक्‍स, तो सिर्फ 3 दिन हैं बाकी, जानिए क्या हैं फायदे

Advance Income Tax Due Date: एडवांस में टैक्‍स का भुगतान करने के लिए आपके पास कुछ ही दिन बाकी हैं. आपको 15 दिसंबर, 2022 से पहले अपना एडवांस टैक्‍स जमा करना है.

Advance Income Tax Due Date : आयकर विभाग (Income Tax Department) ने टैक्‍सपेयर्स की सहूलियत के लिए एडवांस में टैक्‍स का भुगतान (Advance Income Tax Payment) करने की सुविधा दी है. अगर आप भी एडवांस में टैक्‍स का भुगतान (Tax Payment) करते है, या करना चाहते है. तो ये खबर आपके बड़े काम की साबित हो सकती है. आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, एक वित्‍त-वर्ष में आप 4 बार एडवांस टैक्‍स जमा करना होता है. इसे साल में हर तिमाही की समाप्ति से 15 दिन पहले भरना होता है. चालू वित्‍तवर्ष में तीसरी तिमाही का एडवांस टैक्‍स भरने की अंतिम तिथि में अब सिर्फ 3 दिन बाकी है.

15 दिसंबर है आखिरी दिन 

आपको बता दें कि, एडवांस टैक्‍स उन करदाताओं को भरना होता है जिनकी कुल टैक्‍स देनदारी किसी वित्‍तवर्ष में 10 हजार रुपये से ज्‍यादा की रहती है. इससे करदाताओं पर टैक्‍स देनदारी का एकमुश्‍त बोझ डालने के बजाय उससे किस्‍तों में टैक्‍स वसूला जाता है. इसके लिए करदाता को खुद संबंधित वित्‍तवर्ष में अपनी टैक्‍स देनदारी की गणना करनी होती है, और उसे 4 बराबर हिस्‍सों में बांटकर हर तिमाही उसका भुगतान करना होता है. चालू वित्‍तवर्ष की तीसरी तिमाही की किस्‍त 15 दिसंबर तक भर दी जानी चाहिए.

हर साल 4 किस्‍तें होती है जमा 

पूरे वित्‍तवर्ष में करदाता को खुद अपनी टैक्‍स देनदारी की गणना करके 4 बार में अग्रिम कर का भुगतान करना होता है. एडवांस टैक्‍स एक तरह का अग्रिम भुगतान है. इसकी पहली किस्‍त (अप्रैल-जून तिमाही) 15 जून से पहले जानी चाहिए. दूसरी किस्‍त (जुलाई-सितंबर तिमाही) 15 सितंबर से पहले, तीसरी किस्‍त (अक्‍टूबर-दिसंबर तिमाही) 15 दिसंबर से पहले और चौथी किस्‍त (जनवरी-मार्च तिमाही) 15 मार्च से पहले भरना होती है.

डेडलाइन के बाद होगा नुकसान

अगर आप एडवांस टैक्‍स भरने के दायरे में आते हैं, तो आपको 15 दिसंबर, 2022 से पहले अपना बकाया भुगतान करना होगा. अगर एडवांस टैक्‍स भरने की डेडलाइन से आप चूक जाते हैं, तो आयकर विभाग आपसे पेनाल्‍टी भी वसूलेगा. समय पर एडवांस टैक्‍स नहीं देने पर आपको सेक्‍शन 234-बी और 234-सी के तहत ब्‍याज का भुगतान करना होगा. यह ब्‍याज हर महीने बकाया राशि का 1 फीसदी होगी. अगर एडवांस टैक्‍स का भुगतान हर तिमाही में करते हैं, नहीं तो आपको सीधे 3 महीने का ब्‍याज देना होगा. मतलब है कि 15 दिसंबर की तारीख चूकने पर आपको सीधे 3 महीने का ब्‍याज जमा करना होगा.

यह भी पढ़ें- Insurance Claim: बीमा कंपनियों से हो चुके हैं परेशान, तो ऐसे करें उनकी शिकायत, जानिए क्या है पूरी प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget