एक्सप्लोरर

Lanco Amarkantak Power: अडानी पावर को सीसीआई ने दी हरी झंडी, साफ हुई इस नए सौदे की राह

Adani Power New Acquisition: इस बिजली कंपनी को खरीदने का सौदा करीब 4000 करोड़ रुपये में फाइनल हुआ है. अडानी पावर की बोली पिछले महीने ही सबसे बेहतर चुना गया था...

अडानी समूह की बिजली कंपनी अडानी पावर के लिए एक नई डील का रास्ता साफ हो गया है. अडानी पावर इस नए सौदे में पिछले कई सालों से वित्तीय संकटों से जूझ रही पावर कंपनी लैंको अमरकंटक को खरीदने वाली है. इस सौदे को अब सीसीआई से भी हरी झंडी मिल गई है.

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई ने लैंकों अमरकंटक का अधिग्रहण करने के अडानी पावर के प्रस्तावित सौदे को गुरुवार को मंजूरी दी. इससे पहले पिछले महीने अडानी पावर की बोली को विनर चुना गया था. अडानी पावर ने दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही बिजली कंपनी को खरीदने के लिए करीब 4000 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है.

इतना बड़ा है अडानी का ऑफर

थर्मल पावर जेनरेशन में लगी बिजली कंपनी लैंको अमरकंटक पावर कर्ज संकटों में घिर गई थी. उसके बाद कंपनी इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन की प्रक्रिया में चली गई थी. पिछले महीने खबरें आई थीं कि अडानी पावर ने लैंको अमरकंटक पावर के लिए 4,101 करोड़ रुपये का ऑफर पेश किया, जिसे विनर चुन लिया गया.

डील पर कई दिग्गजों की हुई भिड़ंत

लैंको अमरकंटक पावर को खरीदने में कई कंपनियां दिलचस्पी ले रही थीं. दक्षिण भारतीय बाजार में काम कर रही लैंको अमरकंटक के पास एक्टिव पावर प्लांट हैं, जिसके चलते नीलामी प्रक्रिया में कई दिग्गज दिलचस्पी दिखा रहे थे. कंपनी के लिए अडानी के अलावा वेदांता के अनिल अग्रवाल, मुकेश अंबानी और नवीन जिंदल ने भी दिलचस्पी दिखाई थी.

इस तरह तैयार हुई अडानी की राह

लैंको अमरकंटक पावर की कॉरपोरेट इन्सॉल्वेंसी की प्रक्रिया सितंबर 2019 में शुरू हुई थी. इसके लिए सबसे पहले 2022 में अनिल अग्रवाल की कंपनी ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज ने 3000 करोड़ रुपये की बोली पेश की थी. बाद में पीएफसी कंसोर्टियम ने 3,020 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. अडानी समूह ने पिछले साल नवंबर में सबसे पहले 3,650 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. उसके बाद अडानी ने अपने ऑफर में सुधार करते हुए दिसंबर में उसे बढ़ाकर 4,101 करोड़ रुपये कर दिया था. वहीं नवीन जिंदल की कंपनी जिंदल पावर ने जनवरी में 4,203 करोड़ रुपये का ऑफर पेश किया था, लेकिन बाद में कंपनी ने अपनी बोली वापस ले ली थी.

ये भी पढ़ें: सिर्फ फाइनेंशियल प्लान नहीं है काफी, जानिए कब-कब करना चाहिए बदलाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget