एक्सप्लोरर

Adani Group: पीएचडी छात्रों की मदद करेगा अडानी ग्रुप, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद किया ऐलान

Adani Group: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक तरफ अंबानी परिवार ने 2.51 करोड़ रुपये दान किए. वहीं, दूसरी तरफ अडानी ग्रुप ने पीएचडी करने के इच्छुक छात्रों की मदद करने की घोषणा की.

Adani Group: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा शानदार समारोह में सोमवार को हुई. इस दौरान देशभर के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. राम मंदिर समारोह के बाद गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की कि अडानी ग्रुप इंडोलॉजी (Indology) में 14 छात्रों की पीएचडी को प्रायोजित करेगी. इंडोलॉजी भारतीय संस्कृति, भाषाओं और साहित्य का अध्ययन है.

इंडोलॉजी के अध्ययन को बढ़ावा देना आवश्यक

अडानी ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत की संस्कृति और परंपराओं में दुनिया को रोशन करने की क्षमता है. 'वसुधैव कुटुंबकम' के सिद्धांत का पालन करते हुए भारतीय संस्कृति, भाषाओं और साहित्य यानी 'इंडोलॉजी' के अध्ययन को बढ़ावा देना आवश्यक है. अरबपति कारोबारी ने आगे लिखा कि इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए अडानी ग्रुप ने अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 14 छात्रों को इंडोलॉजी में पीएचडी करने के लिए स्पॉन्सर करने का फैसला किया है. इससे भारत की सॉफ्ट पावर और इंडोलॉजी को वैश्विक पहचान मिलेगी. अडानी उन कारोबारी नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को कल विधिवत पूरा किया है.

एक दिन पहले भी गौतम अडानी ने किया था ट्वीट

गौतम अडानी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन भी अपने ट्वीट के जरिए अयोध्या नगरी और राम मंदिर को देश-विदेश के लिए ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार बनाने का आह्वान किया था. गौतम अडानी ने लिखा कि- "आज इस पावन अवसर पर जब अयोध्या के राम मंदिर के पट खुलेंगे, इसे ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार बनने दें, जो समुदायों को भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सद्भाव के शाश्वत धागों से बांधे..."

ये भी पढ़ें 

Ram Mandir Ayodhya: सोना-चांदी और हीरे-जवाहरात से सजे हैं रामलला के आभूषण एवं कपड़े, जानिए किसने किया इन्हें तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल
आई ऐसी खबर कि पकड़ लेंगे अपना सिर, महंगाई के नए डेटा ने बढ़ाई टेंशन; क्या बिगड़ जाएगा किचन का बजट?
आई ऐसी खबर कि पकड़ लेंगे अपना सिर, महंगाई के नए डेटा ने बढ़ाई टेंशन; क्या बिगड़ जाएगा किचन का बजट?

वीडियोज

'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?
Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget