एक्सप्लोरर

NEFT Transaction: एनईएफटी ने बनाया ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड, एक दिन में 4 करोड़ से ज्यादा लेन-देन

Money Transfer: एनईएफटी और आरटीजीएस पेमेंट सिस्टम को आरबीआई के द्वारा मैनेज किया जाता है. बीते सालों में दोनों में कई गुना ग्रोथ आई है...

पेमेंट सेटलमेंट सिस्टम एनईएफटी ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. बैंकिंग गतिविधियों में तेजी के बीच 29 फरवरी को एनईएफटी सिस्टम के माध्यम से 4 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन प्रोसेस किए गए. यह किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन प्रोसेस करने का नया रिकॉर्ड है. आरबीआई ने खुद इसकी जानकारी दी है.

एक दिन में प्रोसेस हुए इतने पेमेंट

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इस बारे में बताया कि अकेले 29 फरवरी को एनईएफटी सिस्टम के माध्यम से 4,10,61,337 ट्रांजेक्शन प्रोसेस किए गए. बकौल आरबीआई, यह एनईएफटी के जरिए ट्रांजेक्शन का एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. एनईएफटी के जरिए सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन प्रोसेस करने का रिकॉर्ड ऐसे समय बना है, जब लोग पेमेंट के लिए सबसे ज्यादा यूपीआई को पसंद कर रहे हैं.

रिटेल पेमेंट के लिए ये अच्छे विकल्प

एनईएफटी यानी नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर भारत में मनी ट्रांसफर और सेटलमेंट के लिए उत्पन्न विभिन्न विकल्पों में से एक है. लोगों को एक-दूसरे के साथ पैसों का ट्रांजेक्शन करने के लिए यूपीआई और एनईएफटी के अलावा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) और इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विसेस (आईएमपीएस) का विकल्प मिलता है.

होलसेल पेमेंट के लिए ये बेहतर

यूपीआई और आईएमपीएस को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के द्वारा मैनेज किया जाता है. वहीं एनईएफटी और आरटीजीएस को रिजर्व बैंक के द्वारा मैनेज किया जाता है. यूपीआई और आईएमपीएस रिटेल पेमेंट के लिए अच्छे विकल्प हैं, लेकिन होलसेल या बड़े पेमेंट के लिए एनईएफटी और आरटीजीएस को बेहतर माना जाता है.

10 सालों में इतनी आई ग्रोथ

रिजर्व बैंक के अनुसार, बीते 10 सालों में उसके द्वारा प्रबंधित दोनों पेमेंट सिस्टम में कई गुना तेजी आई है. साल 2014 से 2023 के दौरान एनईएफटी सिस्टम ने जहां 700 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है, वहीं आरटीजीएस सिस्टम में 200 फीसदी की ग्रोथ आई है. वॉल्यूम के हिसाब से बात करें तो दोनों की ग्रोथ क्रमश: 670 फीसदी और 104 फीसदी हो जाती है. आरटीजीएस का एक दिन का सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड 16.25 लाख का है, जो उसने 31 मार्च 2023 को बनाया था.

ये भी पढ़ें: रिकॉर्डतोड़ साबित हुआ स्पेशल सेशन, नए शिखर पर पहुंच गया बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget