एक्सप्लोरर

अडानी ग्रीन ने दुनिया के सबसे बड़े रीन्यूएबल एनर्जी पार्क से शुरू की बिजली की सप्लाई, हासिल किया बड़ा लक्ष्य

Adani Green Energy Power Jeneration: भारत की सबसे बड़ी रीन्यूएबल एनर्जी कंपनी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सोलर पावर डेवलपर अडानी ग्रीन ने अपने खावड़ा एनर्जी पार्क से बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया है.

Adani Green Energy Limitd: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रीन्यूएबल एनर्जी पार्क से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है और इसके जरिए नेशनल ग्रिड को पावर सप्लाई चालू कर दी है. गुजरात के कच्छ में स्थित खावड़ा से पहली बार 551 मेगावॉट की सोलर पावर सप्लाई शुरू कर दी गई है. ये पावर जेनरेशन केवल 12 महीने के दौरान हासिल हो गया जबसे अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने इस रीन्यूएबल एनर्जी पार्क में काम करवाना आरंभ किया था.

क्या है अडानी ग्रीन एनर्जी का प्लान

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) की खावड़ा के एनर्जी पार्क से 30 गीगावॉट की क्लीन एनर्जी का उत्पादन करने की योजना है जिससे सालाना 81 अरब यूनिट की बिजली पैदा की जा सकेगी. इस खबर के दम पर आज एजीईएल के शेयरों में तेजी आने की संभावना है जो कल 1.43 फीसदी की गिरावट के साथ 1927 रुपये पर बंद हुए थे.

खावड़ा एनर्जी पार्क की खासियतें जानें

  • इस एनर्जी पार्क के जरिए 1.61 करोड़ घरों को बिजली सप्लाई मिल पाएगी
  • ये 58 मिलियन टन का सालाना कार्बन उत्सर्जन घटाएगा जो भारत के नेट जीरो मिशन में भी बड़ी भूमिका निभाएगा.
  • अडानी ग्रीन एनर्जी ने इस एनर्जी पार्क के जरिए कंपनी ने कच्छ के रण को एक चुनौतीपूर्ण बंजर इलाके को इसकी 8000 लोगों की वर्कफोर्स के लिए रहने लायक जगह में बदल दिया है.
  • इस पार्क में कंपनी ने बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप किया है जिसमें सड़कों के जरिए कनेक्टिविटी बढ़ाने के अलावा एक टिकाऊ सामाजिक इकोसिस्टम बनाया है.
  • इसके जरिए 15200 ग्रीन एनर्जी जॉब का निर्माण किया जाएगा.
  • 60,300 टन के कोयला के इस्तेमाल से बचा जाएगा.

गौतम अडानी ने क्या कहा

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने इस अवसर पर कहा कि "अडानी ग्रीन एनर्जी दुनिया की सबसे व्यापक रीन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम का निर्माण कर रही है. सौर और पवन ऊर्जा के उत्पादन के जरिए अडानी ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य है कि साल 2030 तक 500 गीगावॉट के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पाया जा सके और कार्बन उत्सर्जन को घटाया जा सके. खावड़ा के एनर्जी पार्क के दम पर ऊंचे ग्लोबल बेंचमार्क के तहत दुनिया के गीगास्केल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में भारतीय कंपनियों का अहम योगदान होगा जिसमें अडानी ग्रीन एनर्जी का खास मुकाम होगा."

ये भी पढ़ें

EPFO: देश में बढ़ रहीं नौकरियां, 15 लाख से ज्यादा सदस्य ईपीएफओ से जुड़े, महिलाओं की संख्या भी ऊपर गई  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget