एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: अडानी के शेयरों की खराब शुरुआत, खुलते ही बिखर गए सभी 10 स्टॉक, इन दोनों को सबसे ज्यादा नुकसान

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों में जून महीने से ही गिरावट देखी जा रही है और कुछ चुनिंदा दिनों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर कारोबार में इन्हें नुकसान ही उठाना पड़ रहा है...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए लगातार छठे सप्ताह के दौरान भी राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं. जून से शुरू हुआ गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जुलाई महीने के दूसरे सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को भी अडानी समूह के सभी 10 शेयरों ने नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की.

सभी शेयर रेड जोन में

सप्ताह के पहले दिन के शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के सभी 10 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इससे पहले शुक्रवार को भी समूह के सभी 10 शेयर घाटे में बंद हुए थे. शुक्रवार को अडानी समूह के तीन शेयर एक्स-डिविडेंड हुए थे, उसके बाद भी समूह के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा था. वहीं रविवार की देर शाम अडानी समूह के प्रवर्तकों के द्वारा नया फंड जुटाने की खबर आने से भी आज सपोर्ट मिलता नहीं दिख रहा है.

इन्हें ज्यादा नुकसान

शुरुआती कारोबार में अडानी पावर (Adani Power) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में हैं. इन दोनों के भाव में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही थी. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर भी करीब 1-1 फीसदी के नुकसान में थे.

इनके भी भाव गिरे

शुरुआती कारोबार में बाकी शेयरों का हाल भी ठीक नहीं था. अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में करीब 70 फीसदी की गिरावट देखी जा रही थी. वहीं अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और एनडीटीवी (NDTV) के भाव में 0.80 फीसदी तक की गिरावट थी.

सुबह 09:30 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 2363.00 (-0.67%)
अडानी ग्रीन 945.35 (-0.58%)
अडानी पोर्ट्स 712.30 (-0.90%)
अडानी पावर 241.05 (-1.15%)
अडानी ट्रांसमिशन 754.00 (-0.78%)
अडानी विल्मर 400.40 (-0.85%)
अडानी टोटल गैस 637.15 (-0.89%)
एसीसी 1782.30 (-0.41%)
अंबुजा सीमेंट 413.10 (-1.14%)
एनडीटीवी 223.60 (-0.47%)

पिछले महीने से दबाव

अडानी समूह के शेयर जून महीने के पहले सप्ताह से ही नुकसान में हैं. इस तरह लगातार पांच सप्ताह अडानी समूह के शेयरों को नुकसान हो चुका है. इस दौरान सिर्फ जून महीने के आखिरी सप्ताह में अडानी समूह के कुछ शेयरों ने रिकवरी दिखाई थी, लेकिन रिकवरी टिकाऊ साबित नहीं हुई.

घरेलू बाजार की अच्छी शुरुआत

घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत शानदार की है. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक से ज्यादा की मजबूती में है और 65,500 अंक के पास कारोबार कर रहा है. इसी तरह एनएसई निफ्टी भी करीब 60 अंकों की तेजी के साथ 19,400 अंक के पास है.

ये भी पढ़ें: धागा बनाने वाली कंपनी ने खोल दिए सारे धागे, सिर्फ 10 हजार रुपये से बनाया 4 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget