एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: डिविडेंड देना भी नहीं आया काम, 3 फीसदी तक लुढ़क गए अडानी समूह के शेयर

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयर जून से ही लगातार लुढ़क रहे हैं. जुलाई का पहला सप्ताह भी अडानी समूह के शेयरों के लिए नुकसान वाला ही साबित हुआ...

Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) की गिरावट के बीच सप्ताह के आखिरी दिन अडानी समूह (Adani Group) के शेयर भी भारी बिकवाली के शिकार बन गए. शुक्रवार के कारोबार में अडानी समूह के सभी शेयरों में भारी गिरावट देखी गई. इस तरह पूरे जून महीने में चला गिरावट का सिलसिला जुलाई में भी बरकरार है.

लुढ़क गए सारे 10 शेयर

जुलाई महीने के पहले सप्ताह के अंतिम दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद समूह के 10 शेयरों में सभी लाल निशान में रहे. अडानी समूह के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट देखने को मिली. सबसे ज्यादा नुकसान में अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) का शेयर रहा, जिसके भाव में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर भी करीब 3 फीसदी के नुकसान में रहा.

इन शेयरों के भाव में भी नुकसान

फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. इसके अलावा अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एनडीटीवी (NDTV) के भाव में 0.90 फीसदी तक की गिरावट देखी गई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
अडानी एंटरप्राइजेज 2379.00 -1.02
अडानी ग्रीन 950.90 -1.08
अडानी पोर्ट्स 718.75 -2.88
अडानी पावर 243.85 -1.05
अडानी ट्रांसमिशन 759.95 -1.25
अडानी विल्मर 403.85 -0.80
अडानी टोटल गैस 644.00 -0.71
अंबुजा सीमेंट 417.85 -3.17
एसीसी 1789.65 -1.67
एनडीटीवी 225.00 -0.90

ये 3 शेयर हुए एक्स-डिविडेंड

अडानी समूह के शेयर पूरे जून महीने के दौरान गिरावट का शिकार रहे थे. अब जून की गिरावट का सिलसिला जुलाई महीने में बना हुआ है. यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब इस सप्ताह अडानी समूह के तीन शेयर अडानी एंटरप्राइजेज, अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट एक्स-डिविडेंड हुए हैं. तीनों ही शेयर आज शुक्रवार को एक्स-डिविडेंड हुए.

घरेलू बाजार में गिरावट

घरेलू बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों प्रमुख सूचकांकों में आज गिरावट देखी गई. दोनों सूचकांकों ने एक दिन पहले नया ऑल टाइम हाई (Indian Share Market All Time High) हासिल किया था. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की गिरावट देखी गई.

ये भी पढ़ें: मोबाइल नंबर की तरह पोर्ट कर सकते हैं क्रेडिट कार्ड, यहां जानें पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्ता होम और कार लोन, महिलाओं के लिए भी ऐलान, इस बैंक ने की बड़ी घोषणाएं
स्ता होम और कार लोन, महिलाओं के लिए भी ऐलान, इस बैंक ने की बड़ी घोषणाएं
'सुबह खाता हूं तो शाम की चिंता सताती है...' पंडित जी ने बताई बिन सैलरी दुबई में कैसे कटती जिंदगी
'सुबह खाता हूं तो शाम की चिंता सताती है...' पंडित जी ने बताई बिन सैलरी दुबई में कैसे कटती जिंदगी
Real Estate: भारत में बिकने वाले 10 में से 9 घर हैं रेडू टू मूव, टॉप पर दिल्ली
Real Estate: भारत में बिकने वाले 10 में से 9 घर हैं रेडू टू मूव, टॉप पर दिल्ली
10 मिनट वाली Blinkit ने Instamart को धोया, फूड डिलीवरी में Zomato बहुत आगे
10 मिनट वाली Blinkit ने Instamart को धोया, फूड डिलीवरी में Zomato बहुत आगे

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget