एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: बिखर गए अडानी के शेयर, थमी अडानी ग्रीन की तूफानी तेजी, छह शेयरों पर लोअर सर्किट

Adani Share Price Today: अडानी समूह के लिए सप्ताह का पहला दिन बहुत बुरा साबित हुआ. आज के कारोबार में अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली...

Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) की तेजी आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार के कारोबार में थम गई. करीब एक महीने से समूह के शेयरों में जारी लगातार तेजी पर न सिर्फ आज ब्रेक लगा, बल्कि ज्यादातर शेयर बुरी तरह से बिखर (Adani Shares Fall) गए. अडानी समूह के शेयरों पर हावी बिकवाली का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कारोबार समाप्त होते-होते समूह के अधिकांश शेयरों पर लोअर सर्किट (Adani Stocks Lower Circuit) लग गया.

नुकसान में रहे सारे शेयर

आज घरेलू शेयर बाजार ने भले ही कारोबार की अच्छी शुरुआत की, लेकिन अडानी समूह के लिए आज का दिन सुबह से ही खराब रहा. समूह के 10 शेयरों में से महज 02 ने ही आज कारोबार की अच्छी शुरुआत की. हालांकि कुछ ही देर के कारोबार के बाद सभी 10 शेयर लाल निशान में चले गए. इनमें से 06 शेयरों के भाव पर तो लोअर सर्किट लग गया.

अडानी ग्रीन पर लोअर सर्किट

दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के जिन शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा, उनमें अडानी ग्रीन (Adani Green) भी शामिल रहा. कारोबार के दौरान आज इस स्टॉक पर भी लोअर सर्किट लगा, जबकि करीब एक महीने से लगभग हर दिन यह अपर सर्किट लगा रहा था. अडानी ग्रीन के भाव में ऐसी तूफानी तेजी आई हुई थी कि इसने करीब एक महीने के दौरान 110 फीसदी की छलांग लगाई थी.

इनका भी हुआ बुरा हाल

अडानी ग्रीन के अलावा समूह के पांच अन्य शेयरों अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एनडीटीवी (NDTV) पर भी लोअर सर्किट लगा. इन सभी पांचों शेयरों के भाव में 5-5 फीसदी तक की गिरावट आई.

इन शेयरों को भी नुकसान

अडानी समूह के अन्य शेयरों को देखें तो फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) करीब एक फीसदी के नुकसान में रहा. एसीसी भी करीब एक फीसदी गिरकर बंद हुआ. वहीं अडानी पोर्ट्स में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, तो अंबुजा सीमेंट के शेयर का भाव करीब 0.60 फीसदी के नुकसान में रहा.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 183.50 -4.60
अडानी एंटरप्राइजेज 1723.30 -0.99
अडानी ग्रीन 984.70 -4.40
अडानी पोर्ट्स 629.10 -1.43
अडानी पावर 183.00 -4.98
अडानी ट्रांसमिशन 1069.20 -4.98
अडानी विल्मर 387.65 -4.93
अडानी टोटल गैस 958.35 -4.91
एसीसी 1684.80 -1.01
अंबुजा सीमेंट 369.75 -0.59

पिछले महीने से बदला था ट्रेंड

अडानी समूह के शेयर पिछले कई दिनों से लगातार बाजार की चाल को मात दे रहे थे. जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी समूह के शेयरों में करीब एक महीने तक भारी गिरावट आई थी. इस दौरान समूह के शेयरों में 80 फीसदी तक की गिरावट आई थी. हालांकि फरवरी के अंतिम सप्ताह से इन शेयरों ने शानदार वापसी की थी.

ग्रीन जोन में रहा बाजार

घरेलू शेयर को देखें तो इसने शुरुआती तेजी को बरकरार रखा. इस तरह आज लगातार दो दिनों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला भी थम गया. सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शुरुआत से ही तेजी में रहे. हालांकि अंतिम घंटों में दोनों सूचकांकों ने ठीक-ठाक बढ़त खो दी. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स करीब 125 अंक के फायदे में रहा, जबकि निफ्टी में करीब 20 अंक की हल्की तेजी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: बैंकिंग संकट का असर, वित्त मंत्री की बैठक के बाद अब इस तैयारी में सरकारी बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget