एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी समूह ने भरी उड़ान, अडानी ग्रीन और अडानी ट्रांसमिशन समेत इन शेयरों पर अपर सर्किट

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों में पिछले सप्ताह से गिरावट का सिलसिला चल रहा था, जो अब जाकर थमा है. सप्ताह के दूसरे दिन के कारोबार में समूह के लगभग सारे शेयर फायदे में रहे हैं...

Adani Share Price: एक सप्ताह से अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में जारी गिरावट का सिलसिला आज मंगलवार को अंतत: थम गया. सकारात्मक खबरों से मिली मदद के दम पर आज अडानी के सारे शेयरों ने फायदे के साथ कारोबार को बंद किया. समूह के कई शेयरों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली और तीन शेयरों पर अपर सर्किट लग गया.

इन तीनों पर लगा अपर सर्किट

दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के लगभग सभी 10 शेयरों में के भाव में तेजी आई. एक शेयर का भाव पुराने स्तर पर रहा. सप्ताह के दूसरे दिन के कारोबार में अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों पर अपर सर्किट लगा. इनके भाव में 5-5 फीसदी तक की तेजी आई.

2-2 फीसदी से ज्यादा चढ़े भाव

अडानी समूह के कुछ अन्य शेयरों ने भी आज बढ़िया प्रदर्शन किया. समूह का फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) करीब 2.50 फीसदी की तेजी में बंद हुआ. इसी तरह अडानी पावर (Adani Power) और एनडीटीवी (NDTV) के भाव में 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.

इन शेयरों को भी हुआ फायदा

अडानी विल्मर (Adani Wilmar) को करीब 1 फीसदी का फायदा हुआ. इनके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के भाव में भी तेजी दर्ज की गई. वहीं एसीसी सीमेंट (ACC Cement) मामूली गिरावट के साथ लगभग पुराने स्तर पर बंद हुआ.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 183.15 2.12
अडानी एंटरप्राइजेज 1845.45 2.39
अडानी ग्रीन 930.30 4.95
अडानी पोर्ट्स 671.40 0.07
अडानी पावर 205.75 2.19
अडानी ट्रांसमिशन 1012.50 4.89
अडानी विल्मर 402.85 0.83
अडानी टोटल गैस 935.10 4.97
एसीसी 1734.90 -0.03
अंबुजा सीमेंट 382.60 0.24

ऐसा रहा था पिछला सप्ताह

अडानी समूह के शेयर पिछले सप्ताह से ही गिरावट की चपेट में थे. अडानी समूह के लिए पिछला सप्ताह करीब 2 महीने में सबसे खराब रहा था. गिरावट का सिलसिला इस सप्ताह के पहले दिन भी जारी रहा था. हालांकि अडानी समूह के शेयरों को कर्ज चुकाने में तेजी की खबरों से मंगलवार के कारोबार में मदद मिली. इसके दम पर न सिर्फ लगभग सारे शेयर ग्रीन जोन में लौट आए, बल्कि तीन पर तो अपर सर्किट भी लगा.

समय से पहले चुकाए गए ये कर्ज

आपको बता दें कि अडानी समूह ने कारोबार करने की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है और अब वह अपने निवेशकों व कर्जदारों की चिंताएं दूर करने के लिए तेजी से कर्ज चुका रहा है. समूह ने मार्च तिमाही के दौरान 3 बिलियन डॉलर के बॉन्ड के बकाये को चुकाया था. समूह ने जीक्यूजी पार्टनर्स से इक्विटी फंडिंग के रूप में मिले 1.88 बिलियन डॉलर और प्रवर्तक समूहों की अतिरिक्त 1 बिलियन डॉलर की फंडिंग का इस्तेमाल बॉन्ड का भुगतान करने में किया था.

अडानी समूह की ऐसी है योजना

अडानी समूह आगे भी सरप्लस कैश और आंतरिक खातों की रकम का इस्तेमाल बॉन्ड को खरीदने में करने वाला है. इसकी शुरुआत अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) के 650 मिलियन डॉलर के बॉन्ड को खरीदने से होगी. अडानी समूह अपनी अन्य कंपनियों के बॉन्ड का भी मूल्यांकन कर रहा है और इसके बाद उन्हें भी खरीदा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: छंटनी की तैयारी में यह अमेरिकन बैंक, डिपॉजिट में आई है 100 बिलियन डॉलर की गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget