एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: 4 फीसदी गिरा अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी समूह के सभी शेयर हो गए धड़ाम

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों के बुरे दिन समाप्त नहीं हो रहे हैं. लगातार दो खराब सप्ताह गुजरने के बाद समूह के शेयरों के लिए तीसरे सप्ताह की शुरुआत भी बेकार रही है...

Adani Share Price: अडानी समूह के बुरे दिनों का अंत होता नजर नहीं आ रहा है. इस साल की शुरुआत से शुरू हुआ विवादों से नाता पीछे ही नहीं छूट रहा है. अब अडानी समूह एक नई डील को लेकर विवादों के घेरे में है. दूसरी ओर अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) का भी खराब प्रदर्शन लगातार तीसरे सप्ताह में जारी है.

तीसरे सप्ताह नुकसान की राह

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अडानी समूह ने कारोबार की शुरुआत ठीक नहीं की. सुबह अडानी समूह के 10 में से 7 शेयर गिरे हुए थे. वहीं जब पहले दिन का कारोबार समाप्त हुआ, तब तस्वीर और बिगड़ी नजर आई. कारोबार समाप्त होते-होते अडानी समूह के सभी 10 शेयर नुकसान में जा चुके थे. इससे पहले लगातार दो सप्ताह से अडानी समूह के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ रहा था. पिछले सप्ताह के दौरान तो कई रोज अडानी समूह के सभी 10 शेयरों ने कारोबार की शानदार शुरुआत की, लेकिन बाद में गिरावट का शिकार हो गए.

सबसे ज्यादा गिरे इनके भाव

आज के कारोबार की बात करें तो सबसे ज्यादा नुकसान फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) को हुआ है. इसमें करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है. इसके बाद करीब ढाई फीसदी के नुकसान के साथ अडानी समूह के मीडिया स्टॉक एनडीटीवी का स्थान रहा है. वहीं अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में 2 फीसदी की गिरावट आई है.

इन शेयरों को भी हुआ नुकसान

समूह के अन्य शेयरों का हाल देखें तो अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी पावर (Adani Power), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव में 1 फीसदी से 2 फीसदी के बीच की गिरावट आई है.  अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) को 0.30 फीसदी का नुकसान हुआ है, जबकि अडानी विल्मर (Adani Wilmar) मामूली नुकसान के साथ लगभग पुराने स्तर पर रहा है.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 233.50 -2.34
अडानी एंटरप्राइजेज 2403.80 -4.10
अडानी ग्रीन 960.40 -1.66
अडानी पोर्ट्स 736.05 -1.51
अडानी पावर 263.70 -1.01
अडानी ट्रांसमिशन 806.75 -0.36
अडानी विल्मर 419.30 -0.02
अडानी टोटल गैस 657.70 -2.00
एसीसी

1825.40

-1.58
अंबुजा सीमेंट 452.55 -1.83

इस कारण विवादों में अडानी

अडानी एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को बताया था कि वह ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन का अधिग्रहण करने जा रही है. यह जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह की पहली डील होने वाली है. हालांकि अब इस डील को लेकर खूब विवाद शुरू हो चुका है. प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस समेत कई धड़ों का कहना है कि इससे आईआरसीटीसी को नुकसान होगा. हालांकि इस बात में कोई दम नहीं है, लेकिन विवाद इस कदम हवा पकड़ चुका है कि आईआरसीटीसी के प्रवक्ता को सामने आकर सफाई देनी पड़ गई है.

इस स्तर पर बंद हुआ घरेलू बाजार

घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो यह अभी नए रिकॉर्ड उच्च स्तर के आस-पास ट्रेड कर रहा है. पिछले सप्ताह के अंतिम दिन दोनों सूचकांकों ने क्लोजिंग का नया हाई छुआ था. उसके बाद बाजार के ऊपर मुनाफावसूली का खतरा मंडरा रहा था. सप्ताह के पहले दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 216 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ 63,168.30 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 70 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 18,755.45 अंक पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: ट्विटर के इस सीईओ ने कई सालों तक भरा दलाई लामा के फोन का बिल, अब बताया इसका कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget