एक्सप्लोरर

Fraudulent Loan Apps: फ्रॉड लोन ऐप पर तेज हुआ एक्शन, गूगल ने प्लेस्टोर से हटाए इस तरह के 2,500 ऐप

Action on Fraudulent Loan Apps: फ्रॉड लोन ऐप पर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. उसके बाद गूगल ने अपने प्लेस्टोर से इस तरह के 2,500 ऐप को रिमूव किया है...

लोगों के साथ बढ़ती धोखाधड़ी के बाद सरकार पिछले कुछ समय से फ्रॉड लोन ऐप पर काफी सख्त हो चुकी है. सरकारी सख्ती का ये असर हुआ है कि गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 2,500 ऐसे ऐप को रिमूव किया है. सरकार ने संसद में इसकी जानकारी दी है.

इतने ऐप की हुई रीव्यू

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 2,500 से ज्यादा फ्रॉड लोन ऐप को हटाया है. गूगल के द्वारा ये कार्रवाई अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच की गई है. उन्होंने बताया कि गूगल ने 3,500 से 4,000 लेंडिंग ऐप की समीक्षा करने के बाद ये कार्रवाई की है. वित्त मंत्री लोकसभा में एक सवाल का लिखित जवाब दे रही थीं. उसी जवाब में फ्रॉड लोन ऐप पर की गई कार्रवाई के बारे में संसद को अवगत कराया गया.

लगातार चल रहा लगाम लगाने का काम

वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि सरकार इस तरह के फर्जी लोन ऐप पर लगाम लगाने के लिए रिजर्व बैंक व अन्य नियामकों के साथ मिलकर लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर फाइनेंशियल स्टेबिलिटी एंड डेवलपमेंट काउंसिल की बैठकों में लगातार चर्चा की जाती है और इसकी निगरानी की जाती है. एफएसडीसी एक इंटर-रेगुलेटरी फोरम है, जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री के पास है.

सरकार कर रही है ये प्रयास

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास प्रोएक्टिव बने रहने, लगातार निगरानी रखते हुए साइबर सुरक्षा की तैयारियों को दुरुस्त बनाए रखने और भारत की वित्तीय प्रणाली में कोई कमजोरी दिखने पर उसे दूर करने के लिए समय पर उचित कदम उठाने का है.

आरबीआई ने तैयार की ये लिस्ट

बकौल सीतारमण, रिजर्व बैंक ने सरकार को लीगल ऐप की एक व्हाइट लिस्ट बनाकर दी है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वह लिस्ट गूगल के साथ साझा की है. गूगल आरबीआई के द्वारा तैयार व्हाइटलिस्ट के आधार पर ही लोन बांटने वाले ऐप को अपने ऐप स्टोर पर मंजूरी देता है. इस तरह से फर्जी लोन ऐप पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: दुनिया का दूसरा सबसे अमीर क्रिमिनल, जानिए दाऊद इब्राहिम की नेटवर्थ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget