एक्सप्लोरर

Aadhar-Ration Card Linking: राशन कार्ड के साथ आधार को जोड़ने की बढ़ी मियाद, 30 सितंबर 2023 तक अब किया जा सकेगा लिंक

Aadhar-Ration Card Linking Update: सरकार एक से अधिक राशन कार्ड रखने पर रोक लगाने के मकसद से राशन कार्ड के साथ आधार को लिंक करने पर जोर दे रही है. 

Aadhar-Ration Card Linking: केंद्र सरकार ने राशन कार्ड के साथ आधार को लिंक करने के डेडलाइन को 30 सितंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है. पहले ये डेडलाइन 30 जून 2023 तक थी. डिपार्टमेंट ऑफ फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने इस आदेश को लेकर गजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सरकार एक से अधिक राशन कार्ड रखने पर रोक लगाने के मकसद से राशन कार्ड के साथ आधार को लिंक करने पर जोर दे रही है. 

दरअसल सरकार सभी बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड के जरिए सस्ते में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चलने वाले राशन की दुकानों से अनाज और किरासन तेल देती है. पासपोर्ट, आधार और वोटर आईडी कार्ड के समान राशन कार्ड लोगों को पहचान पत्र और पते के प्रूफ के तौर पर भी कार्य करता है. ऐसे देखने को मिला है कि कई लोगों के पास एक से ज्यादा राशन कार्ड हैं जिसके जरिए वे ज्यादा राशन ले लेते हैं. इससे जरुरतमंदी को सस्ता अनाज मिलने में दिक्कत होती है. 

राशन कार्ड के साथ आधार को लिंक किए जाने के बाद कोई व्यक्ति एक से ज्यादा राशन कार्ड नहीं रख पाएगा. और कोई भी व्यक्ति तय कोटे से ज्यादा राशन नहीं ले सकेगा. इससे ये सुनिश्चित किया जा सकेगा कि जरुरतमंदों को ही सब्सिडी पर अनाज मिले.  


ऐसे करें आधार-राशन कार्ड को ऑनलाइन लिंक

- राशन कार्ड की फोटोकॉपी के साथ अपने और राशन कार्ड में शामिल परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी, परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो को सरकारी राशन की दुकान पर जमा करा दें. 

- आधार डेटाबेस के जानकारियों को वैलिडेट करने के लिए आपको फिंगरप्रिंट उपलब्ध कराना होगा.

- इसके बाद अधिकारी डॉक्यूमेंट को प्रोसेस करने के बाद नोटिफाई करेंगे कि आपको राशन कार्ड आधार के साथ लिंक हो गया है. 


ऐसे करें आधार-राशन कार्ड को ऑनलाइन लिंक

- सबसे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पोर्टल पर जायें. 

- इसके बाद आधार कार्ड, राशन कार्ड का नंबर और रजिस्टर्म मोबाइल नंबर एंटर करें. 

- जारी रखें बटन को क्लिक करें. 

- आपको रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा

-  ओटीपी लिखने के बाद राशन और आधार कार्ड लिंक पर क्लिक करें. 

ये भी पढ़ें 

Russian Oil To Pakistan: रूस से पाकिस्तान को मिला सस्ते में कच्चे तेल लेकिन इस शर्त पर कि भारत में .....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget