एक्सप्लोरर

New Rules For Twitter: हफ्ते में 80 घंटे काम और WFH हुआ खत्म, जानें Elon Musk के ट्विटर एंप्लाइज के लिए नए आदेश

Elon Musk to Twitter Employees: अपने ईमेल में एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा है कि ट्विटर के एंप्लाइज का वर्क फ्रॉम होम खत्म किया जा रहा है और हफ्ते में अब 80 घंटे काम करना होगा.

Elon Musk Email to Employees: 28 अक्टूबर को ट्विटर की कमान अपने हाथ में लेने के बाद एलन मस्क लगातार ट्विटर (Twitter) में बड़े बदलाव कर रहे हैं. बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने एक और फरमान अपने कर्मचारियों को जारी किया है. ट्विटर के टेकओवर (Twitter Takeover) के बाद एलन मस्क ने ट्विटर में काम करने वाले इंप्लाइयों को पहला ईमेल करके चेताया है कि वह ट्विटर में बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण वातावरण में काम करने के लिए तैयार हो जाए. इसके साथ ही इस ईमेल में ट्विटर ने यह पूरी तरह से साफ कर दिया है कि अब कंपनी में वर्क फ्रॉम होम पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है.

ब्लूमबर्ग में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क ने कर्मचारियों को यह साफ कर दिया है कि अब उन्हें वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) की सुविधा नहीं मिलेगी. इसके साथ ही ईमेल में यह भी कहा गया है कि अप ट्विटर के कर्मियों को कम से कम हर हफ्ते 80 घंटे जरूर काम करना होगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि एलन मस्क के ट्विटर टेकओकर के बाद से ही कंपनी के कई शीर्ष अधिकारियों और कई कर्मियों की छुट्टी कर दी गई है.

किसी से छिपी नहीं है स्थिति
अपने ईमेल में एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा है कि ट्विटर की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह समय मीठी-मीठी बातें करने का नहीं है. यह बताने की जरूरत नहीं है कि आर्थिक स्थिति क्या है और विज्ञापन पर निर्भर ट्विटर जैसी कंपनी पर इसका क्या असर हो सकता है. मस्क ने कहा कि कर्मचारियों को ऑफिस आना होगा. जिस कर्मचारी को कोई दिक्कत होगी, तो उसे इस नियम से छूट मिल सकती है.

ट्विटर की आर्थिक स्थिति है खराब
ट्विटर के कर्मियों के भेजे गए अपने ईमेल में एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं और यह बात किसी भी व्यक्ति से छिपी नहीं है. ऐसे में इस वक्त हम मीठी-मीठी बातों पर ध्यान देने के बजाय हम काम पर फोकस करें. दुनियाभर में मंदी की आहट के बाद कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं. इस ईमेल में मस्क ने कर्मियों को यह साफ कर दिया है कि अब उन्हें ऑफिस अनिवार्य रूप से जाना होगा. जिन कर्मियों को कोई दिक्कत हैं केवल उन्हें ही इस नियम से छूट मिल सकती है.

सभी यूजर्स को देने पड़ सकते हैं पैसे
एलन मस्‍क सभी ट्विटर यूजर्स से सब्सक्रिप्शन फीस (Twitter Subscription Fee) चार्ज करने का प्लान कर रहे हैं. कल ही प्‍लेटफॉर्म ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि हाल ही में एक मीटिंग में मस्क ने कर्मचारियों के साथ इस विचार पर चर्चा की थी. मस्क की योजना है कि यूजर्स को बस कुछ समय के लिए ही ट्विटर सर्विस फ्री में उपलब्‍ध कराई जाए. तय समय सीमा के समाप्त होने के बाद जो यूजर्स ट्विटर का प्रयोग करना चाहते हैं, उनसे इसके लिए कुछ रुपये लिए जाएं हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि नया नियम कब लागू होगा और मस्क इसको लेकर कितने गंभीर है.

सभी यूजर्स को देने होंगे 8 डॉलर
एलन मस्क (Elon Musk Twitter Takeover) हाल ही यह ऐलान किया है कि अब  ट्विटर पर वेरिफाइड अकाउंट वाले लोगों हर महीने 8 डॉलर के हिसाब से भुगतान करना होगा. वहीं भारतीय ट्विटर यूजर्स को 719 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे. भारत में आईफोन यूजर्स को ट्विटर ने पेड सब्सक्रिप्शन का मैसेज भेजना भी शुरू कर दिया है. यह फैसला ट्विटर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. इस सभी तरीकों से एलन मस्क अपने ट्विटर में लगे पैसे की रिकवरी करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें-

FD Rates Hike: इन दो बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स में किया इजाफा! ग्राहकों को मिलेगा 7.65% तक का रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget