एक्सप्लोरर

हर महीने 7 परसेंट का रिटर्न... हैदराबाद में 850 करोड़ रुपये के AI पोन्जी स्कीम का भ़डाफोड़, 2 गिरफ्तार

Share Market Scam: आरोपी इस दावे के साथ निवेशकों को लालच देते थे कि उनके पास एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो बाजार की सटीक भविष्यवाणी कर हर महीने 7 परसेंट तक का स्थायी रिटर्न दिला सकता है.

Share Market Scam: हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने एक फाइनेंशियल फ्रॉड के मामले का भंडाफोड़ करते हुए एवी सॉल्यूशंस के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस वित्तीय घोटाले में पॉन्जी स्कीम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित निवेश प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया था. इस मामले में सॉफ्टवेयर के आधार पर शेयर बाजार में अधिक मुनाफे की भविष्यवाणी कर 3000 से अधिक निवेशकों को झांसे में लिया गया और इन्हें हर महीने मोटी कमाई के जाल में फंसा लिया गया. 

कई शहरों में फैला है नेटवर्क 

साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, साल 2022 से 2025 के बीच हुई इस धोखाधड़ी में आरोपी इस दावे के साथ निवेशकों को लालच देते थे कि उनके पास एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो बाजार की सटीक भविष्यवाणी कर हर महीने 7 परसेंट तक का स्थायी रिटर्न दिला सकता है.

20 से ज्यादा कंसल्टेंट, एजेंट, टेक्नीकल डेवलपर्स और वेबसाइट एडमिनिस्ट्रेटर के साथ कंपनी का नेटवर्क कई शहरों में फैला हुआ है. इस फर्जी निवेश स्कीम में 3,164 लोगों से रकम ली गई है. इनमें 2,388 लोग एवी सॉल्यूशंस के झांसे में आए और आईआईटी कैपिटल ने 776 निवेशकों से पैसे लिए थे. इनसे कुल 850.59 करोड़ रुपये की वसूली की गई. इनमें से 618.23 करोड़ रुपये आंशिक रूप से वापस कर दिए गए और आरोपी 232.36 करोड़ रुपये अपने पास रखकर फरार हो गए. 

19 अगस्त को हैदराबाद में हुई गिरफ्तारी 

पुलिस ने एवी सॉल्यूशंस और श्रीनिवास एनालिटिकल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गद्दाम वेणुगोपाल (आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के मूल निवासी) और एवी सॉल्यूशंस में कार्यरत श्रेयस पॉल (कर्नाटक के बल्लारी निवासी) को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी 19 अगस्त को हैदराबाद में की गई. पुलिस ने उनके पास से दो महंगी कारें, 11 लैपटॉप, 3 मोबाइल, बैकएंड ट्रेडिंग एक्सेस, 3,164 ग्राहकों का डेटाबेस, 14 चेक बुक, 30 प्रॉमिसरी नोट (3.37 करोड़ रुपये), संपत्ति के कागजात, कंपनी की मुहरें, मणिकोंडा और हैप्पी होम्स में फ्लैट और बेनामी लेनदेन बरामद किए. 

खुद को वैध दिखाने की कोशिश

धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइटें - www.iitstockmarket.com, www.myshareprofit.com, www.avgroups.org, www.fehufin.com, www.tradeonnumbers.com, www.smalgo.com, www.srimaata.com और www.maheshwaraadvisoryservices.com थीं. आरोपियों ने खुद को सही दिखाने के लिए फर्जी एनआईएसएम/एनएसई/बीएसई सर्टिफिकेट दिखाए, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इंवेस्टमेंट सेमिनार का आयोजन किया, शानदार दफ्तर खोलकर रखा और इस तरह से निवेशकों का भरोसा जीता. इन साइबर क्रिमिनल्स के टारगेट में मिडिल क्लास और रिटायर्ड लोग, नौकरीपेशा शामिल थे. 

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस पोन्जी स्कीम में ली गई रकम का एक हिस्सा ट्रेडिंग में लगाया जाता था, जबकि 40-50 परसेंट रकम का इस्तेमाल पुराने निवेशकों को रिटर्न देने में किया गया. बाकी रकम का आरोपी खुद के इस्तेमाल के लिए निकाल लेते थे. इस तरह से फर्जी ट्रेडिंग और मुनाफे का आंकड़ा दिखाकर निवेशकों को फंसाया जाता था. 

 

 

ये भी पढ़ें: 

यूं ही नहीं मनेगी 'डबल दिवाली', फेस्टिव सीजन में गाड़ियां होंगी सस्ती; GST 2.0 से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री होगी बूस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget