एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: महंगाई भत्ता 50 फीसदी होने पर क्‍या लागू होगा 8वां वेतन आयोग? केंद्र सरकार ने दिया जवाब 

8th Pay Commission News: सातवें वेतन आयोग के तहत अभी महंगाई भत्ता 42 फीसदी दिया जा रहा है. क्‍या 50 फीसदी डीए होने पर 8वां वेतन आयोग लागू होगा. सरकार ने जवाब दिया है. 

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता जनवरी 2024 तक बढ़कर 50 फीसदी या उससे भी अधिक होने की उम्‍मीद है. यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत की जाएगी. डीए की दर वर्तमान में 7वें वेतन आयोग की सिफारिश से तय होती है. पिछले वेतन आयोग ने भी सिफारिश की थी कि महंगाई दर के प्रभाव को बेअसर करने के लिए डीए और डीआर मूल वेतन से 50 फीसदी या अधिक होने पर वेतन को संशोधन किया जाना चाहिए. 

इसे देखते हुए क्या सरकार 8वें वेतन आयोग के गठन की योजना बना रही है? केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 25 जुलाई, 2023 को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में इसे लेकर जानकारी दी है. वित्त राज्‍य मंत्री एक सदस्‍य के सवाल का जवाब दे रहे थे. सदस्‍य ने पूछा था कि डीए या डीआर की दर जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत या उससे भी अधिक होने का अनुमान है तो क्‍या 8वां वेतन आयोग लागू करेगी? 

वित्त राज्‍य मंत्री ने क्‍या दिया जवाब 

पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई के कारण उनके वेतन और पेंशन के वास्तविक मूल्य में गिरावट की भरपाई के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) का भुगतान किया जाता है. अभी कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए 42 फीसदी दिया जा रहा है. ये दरें छह महीने पर संशोधित की जाती हैं. 8वें वेतन आयोग के सवाल पर मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन की कोई योजना नहीं है और न ही इसपर विचार किया जा रहा है. 

समय-समय पर की जाएगी समीक्षा 

सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में शामिल पैरा 1.22 पर विचार नहीं किया है, जिसमें सिफारिश की गई थी कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन मैट्रिक्स की समय-समय पर समीक्षा एक्रोयड फॉर्मूला के आधार पर 10 साल की लंबी अवधि के इंतजार किए बिना की जा सकती है. चौधरी ने कहा कि सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के आधार पर वेतन और भत्तों के संशोधन की मंजूरी पर विचार नहीं किया है. 

पहले भी इनकार कर चुकी है सरकार 

गौरतलब है कि पहले भी आठवें वेतन आयोग के गठन की चर्चा हुई थी, जिसपर केंद्र सरकार की ओर से जवाब दिया गया था. सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन के किसी भी प्रस्ताव पर विचार करने से इनकार किया था. 

ये भी पढ़ें 

Unclaimed Amount: बैंकों के पास 5,729 करोड़ रुपये का अनक्‍लेम्‍ड अमाउंट, जानें आप कैसे क्‍लेम कर सकते हैं ये पैसा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget