एक्सप्लोरर

Life Insurance: भारत में सिर्फ 5 फीसदी आबादी के पास है इंश्योरेंस, रिपोर्ट में हैरान कर देने वाले खुलासे

Life Insurance in India: रिपोर्ट के मुताबिक, तमाम कोशिशों के बावजूद बीमा कंपनियों के दायरे से अभी भी 95 फीसदी लोग बाहर हैं. इस संबंध में बहुत ज्यादा प्रयास किए जाने की आवश्यकता है.

Life Insurance in India: भारत की सिर्फ 5 फीसदी आबादी के पास ही इंश्योरेंस है. अभी भी देश की 95 फीसदी आबादी बीमा को महत्त्व नहीं दे रही है. यह हैरान कर देने वाला खुलासा नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी की रिपोर्ट के जरिए हुआ है. सरकार और बीमा नियामक इरडा की तमाम कोशिशों को बावजूद लोग बीमा कराने को उतना महत्व नहीं दे रहे हैं. इस असफलता के चलते देश के 144 करोड़ लोग की जान और संपत्ति को लगातार खतरा बना रहता है. भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) के चेयरमैन देवाशीष पांडा ने यह रिपोर्ट जारी करते हुए बीमा कंपनियों से और बेहतर कोशिश करने की अपील की. 

सिर्फ 27 फीसदी लोगों के पास है हेल्थ इंश्योरेंस

रिपोर्ट के अनुसार, देश की 95 फीसदी आबादी के पास बीमा नहीं है. इसलिए प्राकृतिक आपदाओं और दूसरे जलवायु संबंधी आपदाओं के चलते जोखिम बना रहता है. बीमा कंपनियों को खुद को फैलाना होगा. निम्न और मध्यम आय वर्ग के 84 फीसदी लोगों और तटीय क्षेत्रों, सेकेंड और थर्ड केटेगरी के शहरों के 77 फीसदी लोगों के पास बीमा नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, 73 प्रतिशत आबादी के पास अभी तक स्वास्थ्य बीमा भी नहीं है. 

प्राकृतिक आपदा बीमा की जरूरत

आईआरडीएआई ने इंडस्ट्री से कहा कि वह उन कदमों पर ध्यान दे, जिनकी मदद से यूपीआई, बैंक अकाउंट और मोबाइल को पूरे देश में फैलाया जा सका. पांडा ने कहा कि हाई रिस्क वाले क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा बीमा को जरूरी करने की आवश्यकता है. रिपोर्ट में इसकी सिफारिश भी की गई है. सभी के लिए इंश्योरेंस के टारगेट को हासिल करने के लिए ऐसा करना जरूरी है.

भारत की इंश्योरेंस इंडस्ट्री

भारत में अभी 34 सामान्य बीमा कंपनियां और 24 जीवन बीमा कंपनियां काम कर रही हैं. बीमा क्षेत्र बहुत बड़ा है. यह 15-20 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा है. आईआरडीएआई के मुताबिक, बैंकिंग सेवाओं के साथ, बीमा सेवाएं देश की जीडीपी में लगभग 7 फीसदी का योगदान करती हैं. एक अच्छी तरह से विकसित बीमा क्षेत्र आर्थिक विकास के लिए बहुत जरूरी है. 

ये भी पढ़ें 

Indigo To Fly Ayodhya: दिल्ली - अहमदाबाद से अयोध्या के लिए शुरू हो रही इंडिगो की फ्लाइट्स, 2,999 रुपये है शुरुआती फेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget