एक्सप्लोरर

निवेशकों के लिए कमाई का तगड़ा मौका! इस हफ्ते ओपन हो रहे 5 कंपनियों के IPO, करा सकते हैं अच्छा मुनाफा

Upcoming IPOs Next Week: अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त रौनक रहेगी क्योंकि सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट के 2 और SME सेगमेंट के 3 नए आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे.

Upcoming IPOs Next Week: सोमवार से शुरू होने वाला हफ्ता शेयर बाजार निवेशकों के लिए हलचल भरा और रोमांचक रहने वाला है. अगले हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में 2 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं. जबकि SME सेगमेंट से भी तीन नए ऑफर आएंगे. साथ ही, ग्यारह कंपनियों के आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए तैयार हैं. आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं:- 

मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ

अगले हफ्ते दो मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे - यूरो प्रतीक सेल्स और वीएमएस टीएमटी. 

Euro Pratik Sales IPO

डेकोरेटिव वॉल पैनल बनाने वाली कंपनी यूरो प्रतीक सेल्स का आईपीओ 16 सितंबर को ओपन हो रहा है. इसके लिए निवेशक 18 सितंबर तक दांव लगा सकेंगे. 451.31 करोड़ रुपये का यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसके तहत प्रोमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. इश्यू का प्राइस बैंड 235-247 रुपये प्रति शेयर है. आईपीओ के लिए लॉट साइज 60 शेयरों का है. यानी कि निवेशकों को कम से कम 60 शेयरों के एक लॉट में बोली लगानी होगी, जिसके लिए 14,820 रुपये का निवेश करना होगा. शेयर अलॉटमेंट 19 सितंबर को किए जाने की उम्मीद है और 22 सितंबर तक डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे. लिस्टिंग 23 सितंबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर होगी. 

VMS TMT IPO

गुजरात में स्टील बार बनाने वाली कंपनी वीएमएस टीएमटी का आईपीओ 17 सितंबर को ओपन हो रहा है और 19 सितंबर को इश्यू बंद होगा. कंपनी 1.5 करोड़ इक्विटी शेयरों के फ्रेश इश्यू के जरिए 148.50 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर को होने की उम्मीद है. दोनों एक्सचेंजों पर शेयरों की लिस्टिंग 24 सितंबर को किए जाएंगे. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कॉर्पोरेट उद्देश्यों और पहले लिए गए ऋणों का भुगतान करने में किया जाएगा. 

SME सेगमेंट के आईपीओ

TechDefence Labs IPO

साइबर सिक्योरिटी फर्म टेकडिफेंस लैब्स अपना आईपीओ 15 सितंबर को लॉन्च करेगी. निवेशकों के पास 17 सितंबर तक दांव लगाने का मौका है. यह 38.99 करोड़ रुपये का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसका प्राइस बैंड 183-193 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी के शेयर 22 सितंबर को एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे. 

Sampat Aluminium IPO

संपत एल्युमीनियम का आईपीओ 17 सितंबर से 19 सितंबर तक खुला रहेगा. कंपनी फ्रेश इश्यू के जरिए 30.53 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये के बीच तय किया गया है. इसकी लिस्टिंग 24 सितंबर को बीएसई एसएमई पर होने की उम्मीद है. 

JD Cables IPO

जेडी केबल्स 95.99 करोड़ रुपये के इश्यू के साथ बाजार में एंट्री लेने के लिए तैयार है. इसमें नई इक्विटी और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं. यह आईपीओ 18 सितंबर से 22 सितंबर तक खुला रहेगा. इसके लिए प्राइस बैंड 144-152 रुपये प्रति शेयर है. शेयर 25 सितंबर को बीएसई एसएमई पर लिस्ट होने वाले हैं.

11 शेयरों की लिस्टिंग

  • 15 सितंबर: वशिष्ठ लक्जरी फैशन
  • 16 सितंबर: नीलाचल कार्बो मेटालिक्स, कृपालु मेटल्स, टॉरियन एमपीएस, कार्बनस्टील इंजीनियरिंग
  • 17 सितंबर: श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र, अर्बन कंपनी, देव एक्सेलरेटर, जय अम्बे सुपरमार्केट्स, गैलेक्सी मेडिकेयर
  • 18 सितंबर: एयरफ्लोआ रेल टेक्नोलॉजी

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

सेबी के नए नियम से घट जाएगा रिलायंस जियो के आईपीओ का साइज, दूसरी बड़ी कंपनियों के लिए भी साबित होगा गेमचेंजर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget