एक्सप्लोरर

11 IPO Launch: अगले हफ्ते आ रहे 11 आईपीओ, शेयर मार्केट में होगा 4000 करोड़ रुपये का बड़ा खेल, तैयार रखिए अपना पैसा 

IPO Week: 18 दिसंबर से आईपीओ वीक शुरू हो रहा है. इसमें 7 मेनबोर्ड और चार एसएमई कंपनियों के आईपीओ बाजार में दस्तक देने वाले हैं. तो आप भी अपनी कमर कास लीजिए.

IPO Week: शेयर बाजार में इस साल विभिन्न कंपनियों के आईपीओ ने धूम मचाई हुई है. इन आईपीओ और आर्थिक प्रगति के अच्छे आंकड़ों पर सवार होकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 71 हजार और एनएसई (NSE) का निफ्टी 21 हजार के आंकड़े को पार कर चुका है. अगले हफ्ते 11 कंपनियां शेयर बाजार में उतरने वाली हैं. इनमें से 7 मनबोर्ड कंपनियां हैं. इनके आईपीओ का साइज 3910 करोड़ रुपये होगा. इसके अलावा चार एसएमई भी मार्केट में 135 करोड़ रुपये के आईपीओ लाएंगी. आइए एक नजर इन कंपनियों  के आईपीओ पर डाल लेते हैं. 

सेबी के पास लगभग 65 आईपीओ प्रस्ताव

विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि इन सभी आईपीओ को बाजार से अच्छा रिस्पोंस मिल सकता है. अगले साल भी आईपीओ के जरिए पैसा जुटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी. सेबी के पास लगभग 65 आईपीओ प्रस्ताव आ चुके हैं. इनमें से 25 को बाजार नियामक सेबी की मंजूरी भी मिल चुकी है. आईपीओ में मिल रहा मुनाफा और कंपनियों द्वारा उचित कीमत रखने की वजह से निवेशकों में इन्हें लेकर अच्छा उत्साह देखा जा रहा है.

मेनबोर्ड की 7 और 4 एसएमई देंगी दस्तक 

मनबोर्ड आईपीओ में मुथूट माइक्रोफिन, मोतीसंस ज्वेलर्स, सूरज एस्टेट ज्वेलर्स, हैप्पी फोर्जिंग्स, आरबीजेड ज्वेलर्स, क्रेडो ब्रांड्स और आजाद इंजीनियरिंग अगले हफ्ते अपना आईपीओ लाएंगे उधर, एसएमई सेगमेंट में सहारा मेरीटाइम, इलेक्ट्रो फोर्स, शांति स्पिनटेक्स और ट्राईडेंट टेकलैब्स बाजार में उतरने वाले हैं.  

मोतीसंस ज्वेलर्स ने ग्रे मार्केट में मचाई धूम 

मुथूट माइक्रोफिन का आईपीओ 18 से 20 दिसंबर तक खुला रहेगा. कंपनी का आईपीओ 960 करोड़ रुपये का होगा. कंपनी ने इश्यू के लिए 277 से 291 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. पिछले छह महीने में कंपनी का रेवेन्यू 72 फीसदी और मुनाफा 205 करोड़ रुपये हो चुका है. अगला नाम सूरज एस्टेट डेवलपर्स का है. उनका 400 करोड़ रुपये का आईपीओ 18 से 20 दिसंबर के बीच खुलेगा. कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 32.06 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है. इसी तारीख को मोतीसंस ज्वेलर्स भी अपना आईपीओ लेकर आएंगे. इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में सबसे ज्यादा उत्साह है. इसका इश्यू प्राइस 55 रुपये है. हालांकि, ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 100 रुपये पर चल रहा है.  

मुनाफे में चल रहीं सभी कंपनियां

हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ 19 दिसंबर को खुलेगा. इसके जरिए कंपनी बाजार से 1009 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. कंपनी ने पहली छमाही में 116 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. आरबीजेड ज्वेलर्स का 100 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 19 से 21 दिसंबर तक खुला रहेगा. क्रेडो ब्रांड्स पहली बार अपना आईपीओ ला रही है. यह 550 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 19 दिसंबर को ही खुलेगा पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 8.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ 20 दिसंबर को आएगा. यह कंपनी भी मुनाफे में चल रही है. 

इन एसएमई पर भी होगी नजर 

सहारा मेरिटाइम का 7 करोड़ रुपये का आईपीओ 18 दिसंबर को बाजार में दस्तक देगा. इलेक्ट्रो और शांति अपना आईपीओ 19 दिसंबर को लाने वाले हैं. ट्राइडेंट का आईपीओ 21 दिसंबर को आने वाला है. इन सभी एसएमई आईपीओ को लेकर भी बाजार में उत्सुकता है.

ये भी पढ़ें 

Ethanol in India: सरकार को बदलना पड़ा फैसला, हट गई गन्ने के जूस से एथेनॉल बनाने पर लगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget