News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

सोने में आज फिर दिखी गिरावटः 300 रुपये टूटकर 31,600 पर आया

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच लोकल ज्वैलरी मैन्यूफैकचर्रस और रिटेल कारोबारियों की मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई है.

Share:

नई दिल्लीः लगातार 3 दिनों से सोने के दाम में गिरावट आ रही है. जहां कल सोने के दाम में 100 रुपये की कमजोरी देखी जा रही थी वहीं आज सोने के दाम में 300 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है. लोकल ज्वैलर्स की मांग घटने और कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 300 रुपये टूटकर 31,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. पिछले दो दिन में सोना 190 रुपये टूटा था.

क्यों आई सोने में गिरावट कारोबारियों ने कहा कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच लोकल ज्वैलरी मैन्यूफैकचर्रस और रिटेल कारोबारियों की मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई है.

दिल्ली और ग्लोबल बाजार में सोने के दाम वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 0.37 फीसदी टूटकर 1293.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 300-300 रुपये के नुकसान से क्रमश: 31,600 और 31,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. हालांकि सोने की गिन्नी के भाव 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे.

कैसी रही चांदी की चाल चांदी में भी यही कमजोरी का रुख रहा. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से यह 100 रुपये के नुकसान के साथ 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही. वहीं वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में चांदी 0.06 फीसदी के नुकसान से 16.38 डॉलर प्रति औंस रह गई.

सोने की तरह चांदी हाजिर भी 100 रुपये टूटकर 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 145 रुपये के नुकसान के साथ 39,535 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए. वहीं चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहे.

Published at : 02 Jun 2018 07:31 PM (IST) Tags: Gold Silver
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Business News in Hindi

यह भी पढ़ें

31 दिसंबर के बाद पुरानी चेक बुक हो जाएगी बेकार? RBI ने क्या बताया

31 दिसंबर के बाद पुरानी चेक बुक हो जाएगी बेकार? RBI ने क्या बताया

सिर्फ 50 रुपए रोज बचाएं, 25 साल में बन जाओगे 20 लाख के मालिक

सिर्फ 50 रुपए रोज बचाएं, 25 साल में बन जाओगे 20 लाख के मालिक

एथेनॉल पर छिड़ी नई जंग और फंसी आम जनता, पंपों पर हो रही मिलावट!

एथेनॉल पर छिड़ी नई जंग और फंसी आम जनता, पंपों पर हो रही मिलावट!

83% भारतीय कर रहे बचत, FD अभी भी लोगों की पहली पसंद- सर्वे

83% भारतीय कर रहे बचत, FD अभी भी लोगों की पहली पसंद- सर्वे

UCO बैंक को कोर्ट से बड़ा झटका, विधवा पेंशन रोकने पर लगा 15,000 रुपये का जुर्माना

UCO बैंक को कोर्ट से बड़ा झटका, विधवा पेंशन रोकने पर लगा 15,000 रुपये का जुर्माना

टॉप स्टोरीज

Deepotsav Live: अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, CM योगी ने की आरती, लाखों दीयों से जगमगाई रामनगरी

Deepotsav Live: अयोध्या में दीपोत्सव की धूम, CM योगी ने की आरती, लाखों दीयों से जगमगाई रामनगरी

'रामायण' से लीक हुआ लक्ष्मण-सीता का फाइट सीक्वेंस, हिंदी वर्जन में है मिसिंग

'रामायण' से लीक हुआ लक्ष्मण-सीता का फाइट सीक्वेंस, हिंदी वर्जन में है मिसिंग

अफगानिस्तान का बड़ा कमाल, 47 ओवर पहले जीता मैच; मलेशिया को 10 विकेट से हराया

अफगानिस्तान का बड़ा कमाल, 47 ओवर पहले जीता मैच; मलेशिया को 10 विकेट से हराया

कोच्चि में CJP के प्रोटेस्ट पर बोले शशि थरूर- ‘हम लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं उन्हें...’

कोच्चि में CJP के प्रोटेस्ट पर बोले शशि थरूर- ‘हम लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं उन्हें...’