By: ABP News Bureau | Updated at : 30 Nov 2016 10:29 PM (IST)
नई दिल्लीः देश की जीडीपी के आंकड़ें आ गए हैं और ये थोड़े मिलेजुले हैं. तिमाही आधार पर जहां जीडीपी बढ़ी है वहीं सालाना आधार पर जीडीपी दर में गिरावट आई है. देश की आर्थिक वृद्धि दर (जी़डीपी) जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.3 फीसदी रही जबकि पिछले कारोबारी साल यानी 2015-16 की समान तिमाही में जीडीपी 7.6 फीसदी रही थी. इस तिमाही में कृषि सेक्टर, सर्विस सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी के कारण ग्रोथ अच्छी खबर रही है. वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.1 फीसदी रही थी. तो इस लिहाज से दूसरी तिमाही में 7.3 फीसदी की जीडीपी दर थोड़ी उत्साहजनक है.
वैसे बाजार के अनुमान के मुताबिक दूसरी तिमाही की ग्रोथ ने निराश किया है. अनुमान जताया जा रहा था कि दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.5 फीसदी रह सकती है लेकिन ये 7.3 फीसदी पर आई है. जारी आंकड़ों के मुताबिक 2016-2017 की दूसरी तिमाही में जीडीपी 29.63 लाख करोड़ रुपए रहा था जो पिछले साल 2015-16 की समान अवधि की तुलना में थोड़ा ज्यादा है. ये पिछले साल 27.62 लाख करोड़ रुपए रहा था.
जानें विभिन्न सेक्टर का प्रदर्शन
आगे सरकार के सामने बड़ी है चुनौती हालांकि सरकार के लिए अगली तिमाही के जीडीपी आंकड़ों को संभाले रखना काफी चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि नवंबर में सरकार के नोटबंदी के फैसले का असर अक्टूबर-दिसंबर की जीडीपी दर पर जरूर दिखाई देगा. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश की जीडीपी दर की रफ्तार को बनाए रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी. रेटिंग एजेंसियों की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि नोटबंदी से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होंगी और इससे निकट भविष्य में विकास दर कमजोर पड़ेगी. इसकी प्रमुख वजह यह है नोटबंदी के बाद में बाजार में कैश का संकट पैदा हुआ है जिसका सीधा असर उत्पादन पर देखा जा रहा है. इंडस्ट्रियल उत्पादन में गिरावट का असर जीडीपी के आंकड़ों पर देखा जाएगा. हालांकि जानकारों के मुताबिक नोटबंदी से लंबी अवधि में देश का टैक्स रेवेन्यू बढ़ेगा और यह तेजी से राजकोषीय मजबूती में तब्दील हो सकती है.
इस ज्वेलरी कंपनी का खुला IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए 170 करोड़; जानिए प्राइस बैंड और GMP
Gold Silver Price Today: होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से खरीदारों ने ली राहत की सांस, जानें आज कितना गिरा भाव
Stock Market 24 February: शेयर बाजार में भूचाल, मार्केट को ऐसी लगी नजर कि सेंसेक्स 524 अंक टूटा; निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल
Stocks to Watch Today: नए ऑर्डर और डील से चमक सकते हैं इन कंपनियों के शेयर, दिख सकती है हलचल; जानिए डिटेल
होली से पहले DA बढ़ोतरी का इंतजार, केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी उम्मीदें; जानें कब हो सकता है ऐलान
बिहार: 'कांग्रेसियों ने देश को शर्मसार...', उदय भानू चिब की गिरफ्तारी पर बोले BJP नेता शाहनवाज हुसैन
दूर रहता तो बच जाता ड्रग लॉर्ड... कैसे गर्लफ्रेंड के चक्कर में मारा गया एल मेंचो, मैक्सिकन आर्मी का बड़ा खुलासा
PAK vs ENG Weather Update: बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? पाकिस्तान-इंग्लैंड मुकाबले से पहले मौसम पर आ गई बड़ी अपडेट
बॉडी शेमिंग की वजह से खूब रोती थीं मृणाल ठाकुर, सूज जाती थी आंखें, फिर इस सुपरस्टार ने की थी एक्ट्रेस की मदद