By: ABP News Bureau | Updated at : 31 Oct 2016 05:04 PM (IST)
नई दिल्ली: वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने आसानी से कारोबार करने के माहौल के लिहाज से वर्ष 2016 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की रैकिंग जारी की. विश्व बैंक के सहयोग से तैयार की गयी इस रैंकिंग को तैयार करने में 340 किस्म के सुधार कार्यक्रमों पर अमल को पैमाना बनाया गया. आसानी से कारोबार करने का माहौल मुहैया कराने के मामले में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना अव्वल हो गए हैं जबकि बीते साल पहले पायदान पर रहने वाला गुजरात तीसरे पायदान पर फिसल गया है. शीर्ष के दस राज्यों में बीजेपी या फिर एनडीए में उसकी सहयोगी दलों की सरकार है. इन सुधार कार्यकर्मों में औद्योगिक मंजूरी के लिए एकल खिड़की व्यवस्था, कर सुधार, निर्माण के लिए मंजूरी, पर्यावरण व श्रम सुधार, जांच प्रक्रिया और व्यावसायिक विवादों को सुलझाने को लेकर उठाए गए कदम मुख्य रूप से शामिल हैं. विश्व बैंक का मानना है कि इस तरह की रैकिंग की बदौलत भारत के लिए देश को एक बाजार बनाने और जरूरी संख्या में रोजगार के मौके पैदा करने में मदद मिलेगी.
इस मौके पर कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री और किसानों के लिए जरुरी सुधार कार्यक्रम अपनाने के मामले में भी राज्यों की रैकिंग जारी की गयी है. इस रैकिंग में महाराष्ट्र पहले, गुजरात दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर है.
Mother Dairy Milk Price: अमूल के बाद मदर डेयरी ने इन 6 प्रोडक्ट्स के बढ़ा दिए दाम, यहां देखें रेट लिस्ट, कितनी बढ़ी कीमत?
Investment Tips: 5000 की SIP कितने साल में बना सकती है 10 लाख का फंड? आसान है कैलकुलेशन
क्या पाकिस्तान में भी सोना और पेट्रोल- डीजल नहीं खरीद पा रहे लोग, जानें ईरान युद्ध संकट से कैसे निपट रहा है पाक
अमूल-मदर डेयरी के बाद अब पंजाब की इस कंपनी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, अब कितने का मिलेगा 1 लीटर मिल्क?
Gold Price: सोना महंगा-खरीदार कम, फिर भी कीमत क्यों नहीं गिर रही? इन 4 वजहों से समझ आएगी बात
यूपी: PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- 'अगले 6 महीने तक...'
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
नीट पेपर लीक से देशभर में बवाल, जानें क्या है तमिलनाडु सीएम विजय का रिएक्शन
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?