एक्सप्लोरर

फडणवीस को आसानी से लपेटे में ले पाएगी उद्धव सरकार?

महाराष्ट्र में शिव सेना की अगुवाई वाली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस को कथित फोन टैपिंग मामले में फंसाने की कोशिश की शुरुआत करके क्या एक नई आफत मोल ले ली है या फ़िर ये एनसीपी नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी का जवाब है? हालांकि फडणवीस से मुंबई पुलिस ने अभी सिर्फ पूछताछ ही की है, लेकिन सियासी गलियारों में सवाल उठ रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐसी सियासी आग की चिंगारी आखिर क्यों भड़का दी है, जिसकी तपिश लगते ही दिल्ली दरबार चुप नहीं बैठने वाला?
बीजेपी इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रही है तो शिव सेना ने कहा है कि कानून सबके लिए बराबर है, इसलिये किसी एक केस में पुलिस की पूछताछ पर इतनी हायतौबा आखिर क्यों मच रही है. लेकिन महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने ये ऐलान करके पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. उनका दावा है कि फडणवीस अगले एक-दो दिन में राज्य सरकार के खिलाफ और भी बड़ा धमाका करने वाले हैं.

वैसे तो मनी लॉन्ड्रिंग केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा राज्य सरकार के मंत्री नवाब मलिक की हुई गिरफ्तारी के वक़्त से ही उद्धव ठाकरे सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच रिश्तों की कड़वाहट अपने उफ़ान पर आ गई थी, लेकिन रविवार को मुंबई पुलिस की साइबर सेल द्वारा फडणवीस से दो घंटे तक हुई पूछताछ ने दोनों के रिश्तों को लेकर भड़की इस आग में घी डालने का काम कर दिया है. हालांकि शिव सेना के मुखर प्रवक्ता संजय राऊत कई बार ये आशंका जता चुके हैं कि केंद्र महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करके राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहता है. लेकिन ,महाराष्ट्र की सियासी नब्ज़ समझने वाले जानकारों का कहना है कि फडणवीस से पूछताछ को उस मामले से जुड़ी जांच की औपचारिक जरुरत समझा जाना चाहिए, लेकिन उन्हें इस केस में आरोपी बनाकर अगर पुलिस गिरफ्तार करती है, तब हालात बिगड़ना तय हैस क्योंकि बीजेपी एनसीपी की तरह सके चुप नहीं रहने वाली है. बल्कि वो पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर ऐसा बवाल खड़ा कर देगी, जिसे संभाल पाना उद्धव सरकार के बूते से बाहर हो जायेगा. उस हालत में केंद्र के पास अपने अधिकार का इस्तेमाल करने की जायज और वैधानिक वजह होगी. तब वह राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करने से पीछे नहीं हटेगी. हालांकि सियासी जानकारों की नजर में उद्धव ठाकरे राजनीति के इतने कच्चे खिलाड़ी भी नहीं हैं कि वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने वाला कोई ऐसा फैसला ले लें, जिससे केंद्र को वहां राष्ट्रपति शासन लगाने का बहाना मिल जाये. उनके मुताबिक वे केंद्र के साथ एक तरह से दबाव की राजनीति खेल रहे हैं कि अगर केंद्रीय एजेंसियां उनकी सरकार के मंत्रियों या पार्टी नेताओं के साथ कुछ कर सकती हैं, तो उसका जवाब देने के लिए उनके पास भी बहुत कुछ है.

दरअसल,ये सारा मामला राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग में हुए भ्रष्टाचार को लेकर हुई कथित फोन टैपिंग से जुड़ा है, जिसे पूर्व सीएम फडणवीस ने उजागर किया था. उसी मामले में केस दर्ज होने के बाद रविवार को मुंबई पुलिस की साइबर सेल के अधिकारी फडणवीस से पूछताछ के लिए उनके बंगले पहुंचे थे. पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने मीडिया से कहा, “राज्य में घोटाला हुआ था. मैंने इस घोटाले की सारी जानकारी केंद्रीय गृह सचिव को दे दी थी. हाईकोर्ट ने सीबीआई को घोटाले की जांच करने का निर्देश दिया था और इसे सुप्रीम कोर्ट ने सील कर दिया था. यानी यह एक घोटाला साबित होता है. सरकार ने इस घोटाले की जांच क्यों नहीं की? छह महीने तक रिपोर्ट को दबा कर रखा गया था. अगर मैंने इस घोटाले का पर्दाफाश न किया होता तो करोड़ों रुपये का घोटाला दबा दिया गया होता.”

शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस मामले पर बीजेपी के बवाल को नौटंकी करार दिया है. उन्होंने ट्वीट कर सवाल किया, ‘‘क्यों कुछ लोग और राजनीतिक दल स्वयं को कानून से ऊपर समझते हैं?’’ शिवसेना के प्रमुख प्रवक्ता ने कहा, ‘‘केंद्रीय एजेंसियों ने महाराष्ट्र के कई मंत्रियों और जन प्रतिनिधियों को राजनीतिक बदले की वजह से जांच के लिए समन किया और वे उन एजेंसियों के सामने पेश भी हुए....किसी को भी लोकतंत्र में विशेषाधिकार नहीं है. कानून के समक्ष सभी समान है. फिर यह नौटंकी क्यों?’’ लेकिन फडणवीस ने अपनी सफाई में कहा है कि न तो उन्होंने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन किया और न ही वे इस मामले के आरोपी हैं. उनके मुताबिक यदि मुझ पर कुछ लागू होता है तो वह  व्हिसल ब्लोअर अधिनियम है ,जो अवश्य ही लागू होना चाहिए. फडणवीस का सारा जोर इस बात पर है कि उन्होंने ये घोटाला उजागर करके व्हिसल ब्लोअर की भूमिका निभाई है और इस कानून के तहत उनकी गिरफ्तारी हो ही नहीं सकती. लेकिन अब बड़ा सवाल ये है कि इस सियासी रंजिश का अंजाम क्या होगा? आग बुझेगी या फिर और भी ज्यादा भड़केगी?

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget