एक्सप्लोरर

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: हिंसा के इस तांडव के लिए आखिर कौन है जिम्मेदार ?

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में जिस तरह की हिंसा का दृश्य पूरे देश ने देखा, उसने लोकतंत्र को तो शर्मसार किया ही है, उससे भी ज़्यादा अहम सवाल ये खड़ा कर दिया है कि हमारे राजनीतिक दल आखिर देश को किस तरफ ले जाना चाहते हैं. लोकसभा या विधानसभा के चुनावों में छिटपुट हिंसा होना आम बात है, लेकिन राजनीति में प्रवेश करने की सबसे निचली पायदान के चुनाव में अगर इस तरह की मारकाट मचने लगे, तो ये ज्यादा चिंताजनक इसलिये भी है कि इस तरह से चुनकर आने वाले प्रतिनिधि अपनी जनता का भला नहीं करेंगे, बल्कि समाज में अपराध व भ्रष्टाचार के ऐसे गठजोड़ को मजबूत करेंगे, जिस पर अंकुश लगाना उस पार्टी के आकाओं के लिए भी आने वाले वक्त में बेकाबू हो जायेगा.

ये स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक इसलिये समझी जानी चाहिए कि अगले साल की शुरुआत में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हैं और हिंसा की यही चिंगारी अगर शोला बन गई, तब क्या होगा. यही चुने हुए लोग अपनी-अपनी पार्टी के लिए इस धारणा के साथ प्रचार करेंगे कि जब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया, तो अब भला कोई क्या कर लेगा. जाहिर है कि इसी एक वजह से हिंसा करने-करवाने की उनकी ताकत दोगुनी होगी.

सवाल उठता है कि इन चुनावों में नामांकन भरने से लेकर मतदान होने तक सूबे के लगभग हर जिले में जो हिंसा हुई, उसके लिए जिम्मेदार क्या सिर्फ एक ही दल है या विपक्ष भी उतना ही कसूरवार है? चूंकि बड़े चुनावों की तरह इसे संपन्न कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की नहीं थी, बल्कि स्थानीय प्रशासन की देखरेख में ही ये सम्पन्न हुए. लेकिन कानून-व्यवस्था कायम रखना स्थानीय पुलिस का काम था, जिसमें वह पूरी तरह से नाकाम रही. कहीं पर महिला उम्मीदवार या प्रस्तावक के साथ बदसलूकी करने और कहीं पर एसपी स्तर के पुलिस अफसर को थप्पड़ मारने जैसी घटनाएं बताती हैं कि जिस इलाके में जिस पार्टी का दबदबा था, वहां उसके समर्थकों ने गुंडई दिखाने में कोई कंजूसी नहीं की. जाहिर है कि सत्ता पाने की भूख दोनों तरफ समान थी, जिसके चलते इतने बड़े पैमाने पर हिंसा का सहारा लेना पड़ा.

हिंसा पर राजनीति न हो, यह कभी हो नहीं सकता. लिहाजा विपक्षी दलों ने इसका सारा ठीकरा सत्ताधारी बीजेपी पर ही फोड़ा है. राहुल गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, "उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया गया है." वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर एक महिला का नामांकन करने से रोकने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी. आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं. सरकार वही. व्यवहार वही."

वहीं बीएसपी मुखिया मायावती ने भी बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान भी सत्ता व धनबल का घोर दुरुपयोग हुआ है और जो हिंसा हुई है, वह सपा शासन की ऐसी अनेकों यादें ताजा कराता है. इसीलिए बीएसपी ने इन दोनों अप्रत्यक्ष चुनावों को नहीं लड़ने का फैसला लिया. पुरानी कहावत है कि जंग और सियासत में सब कुछ जायज है लेकिन जब ये अपनी हदें पार कर जाये, तो मुल्क तबाह हो जाते हैं और राजनीति में जब ये ताकत जरुरत से ज्यादा बढ़ जाये, तो सत्ता संभालने वाले को निरकुंश बना देती है. उम्मीद करनी चाहिये कि यूपी विधानसभा चुनाव में सभी दल हिंसा के इस तांडव को दोहराने से बचेंगे? 

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें  | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर  | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget