एक्सप्लोरर

मोहाली हमला: आतंकवाद का जिन्न फिर बोतल से बाहर आ रहा है?

क्या पंजाब में आतंकवाद का जिन्न फिर बोतल से बाहर आ रहा है? ये सवाल इसलिये कि कुछ दिनों पहले पटियाला में खालिस्तानी समर्थकों और शिव सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद मोहाली में सोमवार रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से हुआ हमला आतंकवाद की नई दस्तक की तरफ इशारा कर रहा है.

चूंकि पंजाब की सीमा पाकिस्तान से लगती है और वह पहले ही ड्रग तस्करी का केंद्र बन चुका है, लिहाजा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने आतंक की साजिशों को अंजाम देने के लिए कश्मीर की बजाय अब पंजाब को अपना नया ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है. हालांकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले ही विपक्षी नेताओं ने ये आशंका जताई थी कि आप की सरकार बनते ही खालिस्तानी समर्थक फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर देंगे और पाकिस्तान ऐसी ताकतों की मदद करने से पीछे नहीं हटेगा. 

कहां से आया RPG22 लॉन्चर?
मोहाली में पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार की रात रॉकेट चालित ग्रेनेड से जो हमला हुआ है, वह थोड़ा चौंकाने वाला है. इसलिए कि आतंकी वारदात में ऐसे खतरनाक हथियार का इस्तेमाल पहली बार बताया जा रहा है. खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हमले को अंजाम देने के लिए मुमकिन है कि RPG22 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है. इस रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड लॉन्चर का इस्तेमाल आमतौर पर रूस की सेना ही करती है, क्योंकि इसे रूस ने ही बनाया है. इस लॉन्चर का इस्तेमाल भारतीय सेना भी नहीं करती है, इसलिये आशंका यही है कि ये सीमा पार से ही लाया गया है.

लेकिन सरहद पर सुरक्षा बलों की कड़ी चौकसी के बावजूद ऐसे ग्रेनेड लॉन्चर का मोहाली तक पहुंचना, पूरी सुरक्षा-व्यवस्था पर भी एक बड़ा सवाल है. बताया गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान समेत अन्य लड़ाके रूसी मूल के इस RPGL का इस्तेमाल करते रहे हैं. ऐसे में संभव है कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते यह ख़तरनाक हथियार भारत में पहुंचाया गया हो. लेकिन ये आतंकी हमला सिर्फ पंजाब के लिए ही नहीं बालाजी पूरे देश के लिए खतरे का एक बड़ा अलार्म है. इसीलिए कांग्रेस व अकाली दल ने केंद्र से कहा है कि इस हमले की जांच का जिम्मा केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा जाए, क्योंकि ये पंजाब सरकार के बूते की बात नहीं है. 

हमले को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल
विपक्ष ने इस मामले को लेकर भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार को निशाने पर ले लिया है. शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया है कि पंजाब की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है. जबकि कांग्रेस की ओर से हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है. पंजाब के पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विस्फोट की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, "जो भी हो रहा है वो गहरी सांप्रदायिकता का संकेत है. मोहाली में बम विस्फोट इसका ताजा सबूत है. पुलिस से पंजाब की शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह करता हूं.''

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, ''पंजाब पुलिस के खुफिया ब्यूरो मुख्यालय, मोहाली में हुए विस्फोट से स्तब्ध हूं. इससे गंभीर सुरक्षा चूक और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति एक बार फिर उजागर हो गई है. जिम्मेदार लोगों को बेनकाब करने और दंडित करने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है.'' वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विस्फोट पर हैरानी व्यक्त की और मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया. सिंह ने ट्वीट किया, ''मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया इकाई मुख्यालय परिसर में विस्फोट के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई. हमारे पुलिस बल पर यह हमला बेहद चिंताजनक है और मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए.'' सवाल ये भी है कि ये हमला सिर्फ सरहद पार की साजिश है या फिर पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए
प्रदेश की कुछ स्थानीय ताकतें भी इसमें शामिल हैं?

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget