एक्सप्लोरर

BLOG: टीम इंडिया पर मंडरा रहा है एक जाना-पहचाना खतरा

खतरा चूंकि अनजान नहीं है इसलिए बहुत ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है. बावजूद इसके सावधान रहने में भी भलाई है. सावधानी इसलिए भी जरूरी है क्योंकि क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा गया है.

खतरा चूंकि अनजान नहीं है इसलिए बहुत ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है. बावजूद इसके सावधान रहने में भी भलाई है. सावधानी इसलिए भी जरूरी है क्योंकि क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा गया है. ये खतरा है अफगानिस्तान के स्पिनरों की टोली से, जिसके अगुवा हैं राशिद खान. दरअसल भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से एक टेस्ट मैच खेलना है. इस टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान की टीम ने अपनी 16 सदस्यों वाली टीम में चार स्पिन गेंदबाजों को जगह दी है. इसमें राशिद खान के अलावा मुजीबुर रहमान, आमिर हमजा और जहीर खान शामिल हैं. यूं तो भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ जरा भी घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर अफगानिस्तान की टीम इस इकलौते टेस्ट मैच में एक दो सेशन में भी भारतीय टीम पर भारी पड़ती है तो ये उनके मनोबल को ऊंचा उठाने वाली बात होगी. पिछले कुछ सालों में ये देखा गया है कि विदेशी स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों को भारतीय पिचों पर अच्छा खासा परेशान किया है. एश्ले जाइल्स, मॉन्टी पनेसर, ग्रैम स्वैन से लेकर मिचेल शैटनर जैसे कई स्पिन गेंदबाज हैं जिन्होंने भारतीय दिग्गजों को परेशान किया है.  ऐसे में स्पिन के खिलाफ मजबूत भारतीय बल्लेबाजी का इतिहास हाल में कई बार सवालिया निशानों से घिरा है. ऐसे में एक दो नहीं बल्कि पूरे चार स्पिनर्स की टोली भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार है. हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में इस बात का संकेत मिल चुका है. राशिद खान आईपीएल में दिखा चुके हैं जलवा   आईपीएल में अफगानिस्तान के स्पिनर्स जलवा दिखा चुके हैं. राशिद खान का तो पूरे सीजन में चमत्कार रहा. सनराइजर्स हैदराबाद के फाइनल तक पहुंचने में उनका रोल अहम रहा. फाइनल में पहुंचने के लिए कोलकाता के खिलाफ उनका प्रदर्शन वाकई किसी करिश्मे की तरह था. कोलकाता के खिलाफ मैच में राशिद खान ने 10 गेंद पर 34 रन बनाए. 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए. दो शानदार कैच लपके और एक गजब का रन आउट किया. एक मैच में किसी एक खिलाड़ी का ये प्रदर्शन वाकई चौंकाने वाला है. BLOG: टीम इंडिया पर मंडरा रहा है एक जाना-पहचाना खतरा उन्होंने इस सीजन में कुल 17 मैच खेले. इन 17 मैचों में उन्होंने 6.73 की इकॉनमी से 21 विकेट लिए. सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में राशिद खान दूसरी पायदान पर रहे. आंकड़े बताते हैं कि राशिद खान ने इस सीजन कितनी किफायती और खतरनाक गेंदबाजी की है. इस सीजन में हैदराबाद की टीम ने 4 बार डेढ़ सौ के करीब या उससे कम के स्कोर को ‘डिफेंड’ किया. इस कामयाबी के पीछे उनकी गेंदबाजी का ही हाथ था. राशिद खान उनके लिए ट्रंपकार्ड की तरह साबित हुए. राशिद खान के अलावा अफगानिस्तान के और भी स्पिनर्स खतरनाक हैं. राशिद के अलावा और भी हैं चैंपियन स्पिनर राशिद खान के अलावा अफगानिस्तान के एक और स्पिनर ने इस सीजन में अपनी छाप छोड़ी है. ये खिलाड़ी हैं मुजीब उर रहमान. मुजीब इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे थे. उन्होंने पूरे सीजन शानदार गेंदबाजी की. मुजीब ने 11 मैच खेले और 14 विकेट झटके. इन 11 मैचों में उनका इकॉनमी रेट 6.99 का रहा. आईपीएल में 7 से कम रन की इकॉनमी से गेंदबाजी करना बताता है कि गेंदबाज किस कमाल की लाइन लेंथ से गेंदबाजी कर रहा है. BLOG: टीम इंडिया पर मंडरा रहा है एक जाना-पहचाना खतरा इसके अलावा जहीर खान ऊंगली में चोट की वजह से आईपीएल के इस सीजन का हिस्सा नहीं थे. उन्हें राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलना था लेकिन चोट की वजह से वो मैदान में नहीं उतर पाए. आमिर हमजा भी अफगानिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने घरेलू सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. ये भी जानना जरूरी है कि अफगानिस्तान के खिलाफ इस इकलौते टेस्ट मैच की टीम में विराट कोहली शामिल नहीं हैं. उन्हें काउंटी खेलने जाना था. हालांकि चोट की वजह से अब वो काउंटी भी नहीं जा पा रहे हैं. ऋद्धिमान साहा को भी चोट है. बावजूद इसके निश्चित तौर पर टीम इंडिया अफगानिस्तान के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत टीम है लेकिन इन स्पिनर्स के खिलाफ सावधानी बरतने में फिर भी कोई हर्ज नहीं.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget