एक्सप्लोरर

BLOG: हमसे अब दूसरी हिजरत नहीं होने वाली, अलविदा राहत इंदौरी!

अब के जो फैसला होगा वो यहीं पर होगा, हमसे अब दूसरी हिजरत नहीं होने वाली....

आज से 27 साल पहले राहत इंदौरी ने जब दिल्ली के लाल किले के सालाना मुशायरे में ये शेर पढ़ा था महफिल दाद-व-तहसीन के वाह वाह के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी. 50 से 60 हज़ार का मजमा इस्तकबाल और एहतराम में खड़ा हो गया. दरअसल, उन्होंने अपनी शायरी से ये बताया कि वतन परस्ती क्या होती है, कौमों का दर्द क्या है और उसको लेकर उनका फैसला क्या है. उनके इस शेर ने उन्हें न सिर्फ एक शायर की हैसियत से मारुफ किया बल्कि एक ऐसे अवामी शायर के तौर पर शोहरत बख्शी, जिनके अशार में न सिर्फ ज़माने का दर्द-व-कर्ब है, बल्कि सच का एलान भी है.

राहत इंदौरी की शायरी का मौज़ू सिर्फ वतन परस्ती या देश से मुहब्बत तक ही महदूद नहीं रहा. बल्कि उन्होंने हर तरह की शायरी की. इंसान दोस्ती के मौज़ू पर भी खूब शेर कहे. उनका कलाम एक ऐसे इंसान की शायरी है, जो अपने सीने में धड़कता हुआ ऐसा दिल रखता है, जिसमें ज़माने का दर्द-व-मुहब्बत मिलकर सिमटा हुआ है. इसीलिए तमाम-तर रुकावटों के बीच उन्होंने शम-ए-इंसानियत को रोशन रखा.

हम से पहले भी मुसाफ़िर कई गुज़रे होंगे कम से कम राह के पत्थर तो हटाते जाते

सदियों के साझा सफर पर उनकी गहरी नज़र थी. हां! ये बात सही है कि इस सफर में ऐसे कई पड़ाव दिखते हैं, जहां मुहब्बत की जगह नफरतें अपने हाथों में सत्ता थामें हुए दिखती हैं. लेकिन मुद्दतों की इस लंबी यात्रा में ऐसी साझी विरासतों की बुनियाद पड़ी कि हर तरफ कई साझी परम्पराएं, रिवायतें उठ खड़ी हुईं, जो अब दो जिस्म एक जान बन गईं हैं. जिसे अलग करना मुहाल है. तभी तो राहत इंदौरी कहते हैं:

लगेगी आग तो आएंगे घर कई ज़द में यहां पे सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है

उनकी शायरी में ग़म-ए-जानां के साथ ग़म-ए-दौरां भी है. वो मुहब्ब्तों के भी शायर हैं. वो इश्क और हुस्न के भी कायल हैं, लेकिन इंदौरी साहब इश्क में खोने की बजाए इश्क के वकार को गिरने नहीं देते.

उस की याद आई है सांसो ज़रा आहिस्ता चलो धड़कनों से भी इबादत में ख़लल पड़ता है ये ज़रूरी है कि आंखों का भरम क़ाएम रहे नींद रक्खो या न रक्खो ख़्वाब मेयारी रखो

राहत साहब की शायरी में कद्रों का एहसास है. वो किसी भी कीमत पर पुराने मूल्यों को गिरने नहीं देना चाहते. उनकी शायरी में उसे बचाने की शिद्दत दिखती है.

मिरी ख़्वाहिश है कि आंगन में न दीवार उठे मिरे भाई मिरे हिस्से की ज़मीं तू रख ले

उनकी शायरी में बीते हुए वक्त का दर्द है. मौजूदा वक्त की बेबसी का एहसास है, लेकिन वो आने वाले वक्त को लेकर पुर्उम्मीद नज़र आते हैं.

झुलस रहे हैं यहां छाव बांटने वाले वो धूप है कि शजर इल्तेजाएं करने लगे

भारत हो या पाकिस्तान, अरब देश हों या पश्चिमी देश अमेरिका, यूरोप, जहां-जहां भी हिंदी-उर्दू से प्यार करने वाले आबाद हैं, उनकी रूह में अपने देश की मिट्टी की सोंधी खुशबू की तड़प है, उन देशों की महफिलों में राहत इंदौरी के अशार गूंजते हैं.

हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैं मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने  The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget