एक्सप्लोरर

ये है दुनिया की सबसे पतली कार! 4 पहिए, 2 सीटें और चौड़ाई सिर्फ 19 इंच, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

World's Thinnest Car: दुनिया की सबसे पतली कार 'पांडा' सिर्फ 19 इंच चौड़ी है और इसमें चार पहिए, दो सीटें और एक ही दरवाजा है. आइए जानें क्यों ये कार इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

ऑटोमोबाइल की दुनिया में लगातार नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन जैसे ईको-फ्रेंडली विकल्पों पर भी तेजी से काम हो रहा है. 2 सीटर से लेकर 10 सीटर तक की कारें बाजार में मौजूद हैं, लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसी कार सामने आई है, जिसे शायद ही किसी ने पहले देखा या सुना हो. यह दुनिया की सबसे पतली कार है. इस कार की चौड़ाई सिर्फ 19 इंच है, जो एक स्टैंडर्ड तकिए जितनी है. इस अनोखी कार का नाम ‘पांडा’ है. यह हल्के नीले रंग की है और देखने में लगभग किसी 2D कार्टून जैसी लगती है. कार के आगे सिर्फ एक हेडलाइट दी गई है और उसके दोनों ओर छोटे इंडिकेटर लाइट्स हैं. इसकी क्षमता भी काफी सीमित है. चलिए जानते हैं कि आखिर इस अजीबोगरीब लेकिन बेहद रोचक कार में क्या-क्या खास है.

     कितनी है कार की चौड़ाई?

  • पांडा कार की चौड़ाई महज 19 इंच है, जो किसी सामान्य तकिए या कुशन के बराबर है. इस कार की बनावट इतनी पतली है कि पहली नजर में यह किसी 2D कार्टून का हिस्सा लगती है.
  • फ्रंट लुक की बात करें तो कार में केवल एक सिंगल हेडलाइट दी गई है, जिसके दोनों ओर छोटे इंडिकेटर लाइट्स लगे हुए हैं. इसकी संकरी बॉडी इसे दुनिया की किसी भी गाड़ी से अलग बनाती है.

     पहिए के साथ पतली बॉडी

  • जैसे-तैसे इस कार में चार पहिए तो लगाए गए हैं, लेकिन इसका आकार एक नॉर्मल Fiat Panda के मुकाबले लगभग एक तिहाई है और Grande Panda की तुलना में यह सिर्फ एक चौथाई चौड़ी है.
  • समें एक फ्रंट सीट और पीछे एक और छोटी बैक सीट दी गई है. हालांकि, पीछे वाली सीट किसी  Adult के लिए नहीं सिर्फ बच्चे के बैठने के लायक है, लेकिन तकनीकी रूप से यह एक 2-सीटर कार है.

     कितना है दरवाजा?

  • इस कार में केवल एक सिंगल दरवाजा ( ड्राइवर की साइड पर) दिया गया है, यानी यदि किसी को पीछे की सीट पर बैठना है, तो उसे पहले फ्रंट सीट से होकर अंदर घुसना होगा.
  • ड्राइविंग सीट के सामने एक ब्लैक फिएट स्टियरिंग व्हील दिया गया है, जो इसे थोड़ी प्रैक्टिकल फील देता है. कार में विंड-डाउन विंडो दी गई हैं, यानी विंडो को हैंडल से नीचे किया जा सकता है.
  • दोनों तरफ बाहर निकले हुए विंग मिरर भी हैं, जो कार की कुल चौड़ाई का लगभग एक तिहाई हिस्सा बनाते हैं.

    क्यों बनाई गई इतनी पतली कार?

  • यह कार बिक्री के लिए नहीं बनाई गई है. इसका मकसद सिर्फ लोगों का ध्यान खींचना और डिजाइन को लेकर नई सोच की शुरुआत करना है.
  • यह एक तरह का प्रोटोटाइप है या कह सकते हैं कि एक प्रयोग है, जिससे यह दिखाया गया है कि कार डिजाइन को कितना अनोखा बनाया जा सकता है.
  • यह कार न तो ट्रैफिक की समस्या हल करती है और न ही पार्किंग में मदद करती है. लेकिन यह जरूर दिखाती है कि बहुत छोटी कार भी लोगों को चौंका सकती है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 3.6 सेकंड में पकड़ लेगी 100 की रफ्तार, जानें कितनी पावरफुल है नई Range Rover Sport SV?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget