एक्सप्लोरर

TVS समेत कई कंपनियां लॉन्च करने वाली हैं अपनी दमदार बाइक, ये हैं टॉप 5 अपकमिंग मोटरसाइकिल

इस साल कई शानदार बाइक लॉन्च होने वाली इसमें रॉयल एनफील्ड, टीवीएस और होंडा की कई बाइक्स शामिल हैं. टीवीएस अपनी पहली क्रूजर बाइक भी अगले साल मार्केट में लॉन्च करने को तैयार है.

इस साल भारतीय बाजार में फोर व्हीलर के अलावा कई दमदार टू व्हीलर भी लॉन्च होने वाले हैं. ऑटो सेक्टर में आई तेजी का असर टू व्हीलर कंपनियों पर भी पड़ रहा है. देश में अलग कंपनियां इस साल कई नई मोटरसाइकिल और स्कूटर लॉन्च कर रही हैं. इसमें से कई बाइक्स को रोड टेस्ट के दौरान भी सड़कों पर देखा गया है. हम आपको आज ऐसी टॉप 5 बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल लॉन्च होने वाली हैं. आइये जानते हैं.

1- होंडा हाईनेस सीबी350 कैफे रेसर- पिछले साल होंडा ने मार्केट में हाईनेस सीबी 350 को पेश किया था. अब इस साल होंडा हाईनेस सीबी350 कैफे रेसर बाइक भी मार्केट में लॉन्च हो सकती है. इस बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी बाइक से होगा. इस बाइक में भारत में डेवलप किया गया नया इंजन और चेसिस है. कैफे-रेसर वर्जन स्पोर्टियर एर्गोनॉमिक्स और थोड़े बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है. ये बाइक कीमत में थोड़ी महंगी हो सकती है.

2- टीवीएस जेपेलिन- TVS अपनी पहली क्रूजर बाइक इस साल लॉन्च करने की तैयारी में है. इस बाइक को पहली बार 2018 ओटोएक्सपो में पेश किया था. अभी हाल में टीवीएस ने जेपेलिन-आर नाम को ट्रेडमार्क कराया है. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बाइक को लॉन्च करने की तैयारी जोरों पर है. ये बाइक 220 सीसी या 310 सीसी इंजन के साथ लॉन्च हो सकती है.

3- रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 350- कई बार सड़कों पर नज़र आ चुकी रॉयल एनफील्ड की ये बाइक लुक में काफी हद पहले से मौजूद इंटरसेप्टर 650 जैसी है. अभी बाइक के फीचर्स और मॉडल से जुड़ी जानकारियां सामने नहीं आई. खबर है कि इंटरसेप्टर 350 सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आएगी. इसमें कंपनी 350 सीसी का इंजन देगी जो हाल में लॉन्च हुई मिटीओर 350 में दिया गया है. बाइक को इस साल आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है.

4- हीरो XF3R- इस साल हीरो अपने एक्सएफ 3 आर कॉन्सेप्ट वाली बाइक को लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इस बाइक को 2016 के ऑटोएक्सपो में शोकेस किया गया था. इसमें 300 सीसी का इंजन हो सकता है. XF3R का प्रोडक्शन वर्जन बहुत जल्द डेब्यू करेगा.

5- बजाज पल्सर आरएस 250- बजाज ने 2020 में डोमिनार 250 को लॉन्च किया था. अब 2021 में बजाज फुली-फेयर्ड 250 सीसी मोटरसाइकिल को लॉन्च करेगी. बाइक का स्टाइल काफी हद तक आरएस 200 के जैसा होगा, इसमें 250 सीसी का इंजन होगा. काफी लंबे समय से इस बाइक का इंतजार किया जा रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने बदला कसारी-मसारी का नाम, बोले- सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget