एक्सप्लोरर

2024 Renault Duster: न्यू जेनरेशन रेनॉ डस्टर एसयूवी के डिजाइन, पावरट्रेन और फीचर्स की डिटेल्स आई सामने, बेहतरीन ऑफ रोडिंग क्षमता से होगी लैस

ऑफ-रोड क्षमताओं के मामले में, नई डस्टर अपने पिछले मॉडल से आगे होगी. ग्लोबल मार्केट में यह एसयूवी तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी.

New Generation Renault Duster: थर्ड जेनरेशन रेनॉ डस्टर एसयूवी का वर्ल्ड प्रीमियर हाल ही में पुर्तगाल में किया गया है. इस नए मॉडल के अगले साल की शुरुआत में यूरोपीय बाजार में आने की उम्मीद है, जिसके बाद इसे भारत सहित अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि भारत में इसके लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा नहीं की गई है. हालांकि इसके यहां 2025 की शुरुआत में आने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाईराइडर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगन जैसी कारों से होगा. 

डिजाइन और फीचर्स

जेनरेशन अपडेट के बाद डस्टर एसयूवी के डिजाइन, फीचर्स, अंडरपिनिंग्स और पावरट्रेन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इंटीरियर की बात करें तो इसमें लाइट और डार्क ब्राउन कलर स्कीम्स के रिफाइंड मिश्रण के साथ एक ड्यूल टोन डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा. हाई ट्रिम में एक ड्यूल डिजिटल स्क्रीन सेटअप मिल सकता है, जिसमें एक ड्राइवर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 7 इंच का डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 10.1 इंच का टचस्क्रीन शामिल है. 

इस एसयूवी का इंटीरियर डिज़ाइन एक सेंट्रल कंसोल के साथ ड्राइवर सेंट्रिक होगा, जो एचवीएसी सिस्टम के साथ कई बटन वाले सेंट्रल एसी वेंट के नीचे एक होराइजेंटल पैनल से लैस होगा. 2024 रेनॉल्ट डस्टर में इंटीग्रेटेड कंट्रोल के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 12V पावर सॉकेट और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स जैसे एडवांस फीचर्स को टॉप ट्रिम्स में शामिल किया जा सकता है. नई डस्टर में एडीएएस तकनीक को शामिल किया गया है, जिसमें लेन चेंज अलर्ट, हाई स्पीड अलर्ट के साथ ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, व्हीकल रिकॉग्निशन, लेन चेंज एसिस्ट, रियर पार्किंग एसिस्ट जैसे कई सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. 

मिलेगा बड़ा बूट स्पेस 

नई सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर निर्मित, 2024 नई रेनॉ डस्टर 472 लीटर के बड़े बूट स्पेस क्षमता के साथ आएगी. डेसिया बिगस्टर कांसेप्ट से प्रेरित इस एसयूवी की लंबाई 4.34 मीटर है, जो अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक लंबी और स्पोर्टी प्रेजेंस पेश करती है.

पावरट्रेन

ऑफ-रोड क्षमताओं के मामले में, नई डस्टर अपने पिछले मॉडल से आगे होगी. ग्लोबल मार्केट में यह एसयूवी तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी, जिसमें एक 1.6L, 4-सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड (ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप) एक 1.2kWh बैटरी पैक के साथ और  48V स्टार्टर मोटर के साथ 130bhp, 1.2L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और चुनिंदा बाज़ारों के लिए 1.0 लीटर पेट्रोल-एलपीजी इंजन शामिल है. 1.2L माइल्ड हाइब्रिड इंजन 4X2 और 4X4 ड्राइवट्रेन सिस्टम के साथ उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें :- नेक्स्ट जनरेशन जीप रैंगलर का हुआ खुलासा, मिलेगा प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget