एक्सप्लोरर

Swift Facelift 2021: स्पोर्टी लुक के साथ जल्द लॉन्च होगी स्विफ्ट फेसलिफ्ट, मिलेंगे कई अपडेटेड फीचर्स

अगर आप एक दमदार और भरोसेमंद हैचबैक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मारुति की मोस्ट पॉपुलर स्विफ्ट फेसलिफ्ट लॉन्च होने वाली है. नई स्विफ्ट में आपको बड़ी ग्रिल, अपडेटेड हैडलैम्प के अलावा कई अट्रैक्टिव फीचर्स नज़र आएंगे.

Swift Facelift 2021: स्पोर्टी लुक के साथ जल्द लॉन्च होगी स्विफ्ट फेसलिफ्ट, मिलेंगे कई अपडेटेड फीचर्समारुति की कार देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. साल 2020 के आंकड़ों पर नज़र डालें तो मारुति सुजुकी की कार लोगों ने सबसे ज्यादा खरीदी हैं. अब 2021 में मारुति अपनी पॉपुलर कार स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है. जल्द ही भारत में Maruti Swift Facelift को लॉन्च किया जा सकता है.

आपको बता दें Maruti Swift एक प्रीमियम हैचबैक कार है. इस मॉडल को लोग काफी पसंद करते हैं. अब नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट में कंपनी और कई बड़े बदलाव करने जा रही है. भारतीय बाजार में स्विफ्ट के जिस मॉडल को उतारने की तैयारी की जा रही है, उसका लुक और डिजाइन काफी इंटरनेशनल मार्केट में आ चुकी स्विफ्ट के जैसा ही होगा. कार को अट्रैक्टिव बनाने के लिए नई स्विफ्ट में बड़ी ग्रिल, अपडेटेड हैडलैम्प और डीआरएल जैसे कई शानदार फीचर्स को शामिल किया जा सकता है.

स्विफ्ट फेसलिफ्ट में होंगे ये अपडेटेड फीचर्स नई मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट में आपको काफी बदलाव नज़र आएंगे. कंपनी कार के इंटीरियर के साथ इंटीरियर में भी काफी बदलाव कर रही है. अब नई कार में आपको इसमें पहले से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे. स्विफ्ट फेसलिफ्ट में एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. नई कार में अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार फीचर और माइल्ड हाइब्रिड तकनीक को इस्तेमाल हो सकता है.

कैसा होगा स्विफ्ट फेसलिफ्ट का इंजन भारत में लॉन्च होने वाली Maruti Swift Facelift में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन हो सकता है. कार का ये इंजन 90 बीएचपी की मैक्सिमम पॉवर और 113 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. आपको बता दें फिलहाल स्विफ्ट फेसलिफ्ट को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है. अब जो मॉडल भारत में लॉन्च किया जाएगा, वो काफी हद तक इंटरनेशल इस मैच करेगा. कार की कीमत का अंदाजा लगाया जा रहा है कि 5 से 9 लाख रुपये का बजट हो सकता है.

मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट का मुकाबला इस साल लॉन्च होने वाली टाटा की हैचबैक कार Tata Altroz Turbo से हो सकता है. हालांकि स्विफ्ट का अपना एक बड़ा मार्केट है जिसमें लोग काफी लंबे समय से इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं.

Tata Altroz Turbo- टाटा इस साल यानि 2021 में अपनी टाटा अल्ट्रोज टर्बो को बिल्कुल नए अवतार में पेश करेगी. ये टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार है. Tata Altroz Turbo बेहतर इजंन ऑप्शन के साथ अगले महीने लॉन्च हो सकती है. इसमें 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो 110bhp की पावर और 140Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कार डुअल क्लच ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आ रही है.

ये भी पढ़ें- Tesla ने भारत में मारी एंट्री, जानिए इस कंपनी के बारे में 10 बड़ी बातें सर्दियों में भी आपकी कार देगी बेहतर माइलेज, ऐसे करें कार को मेंटेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget