एक्सप्लोरर

Car Launch: भारत में आज दस्तक देने जा रही MG Astor, SUV में मिलेगा वॉइस कमांड फीचर

MG मोटर्स आज अपनी मिड-साइज एसयूवी Astor को आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है. इसका पर्सनल AI असिस्टेंट बेहद खास है. आप वॉइस कमांड के जरिए कार के कई काम आसानी से कर सकेंगे.

इंडियन ऑटो मार्केट में MG Motors की नई SUV एंट्री करने जा रही है. कंपनी आज MG Astor को लॉन्च करेगी. ये मिड साइज एसयूवी ZS EV का ही पेट्रोल वर्जन मानी जा रही है. कार में 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. साथ ही इसमें JioSaavn ऐप भी मिलेगा ताकि म्यूजिक का भरपूर मजा उठाया जा सके. ये एसयूवी एडवांस फीचर्स से लैस होगी. आइए जानते हैं इनमें क्या कुछ खास दिया जा सकता है. 

सिर्फ आवाज से होंगे कई काम 
MG Astor का ये पर्सनल AI असिस्टेंट बेहद ही खास है. इसे कार के डैशबोर्ड पर लगाया गया है और इसके साथ ही इसमें एक स्क्रीन भी दिया गया है. ये आपके वॉइस कमांड पर काम करता है. आपके सवालों का जवाब देने के साथ साथ ये सनरूफ खोलने और बंद करने जैसे कई ऑपरेशन में मदद करने में भी सक्षम है. इस पर्सनल AI असिस्टेंट को अमेरिका की स्टार डिजाइन (Star Design) कंपनी ने तैयार किया है. ये कंपनी अपने AI प्रॉडक्ट के लिए दुनिया भर में जानी जाती है.  

होंगी ये खूबियां 
इसके साथ ही MG Astor में i-Smart Hub भी दिया गया है. ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसपर सब्स्क्रिप्शन, सर्विस और पार्टनरशिप का ऑप्शन भी मिलता है. इसके तहत आपको MapMyIndia के साथ मैप्स और नैविगेशन, जीयो कनेक्टीविटी, KoineArth का ब्लॉकचेन प्रोटेक्टेड व्हिकल डिजिटल पासपोर्ट जैसे कई फीचर शामिल हैं. इसके साथ ही MG Astor में आप JioSaavn ऐप के जरिये अपने मनपसंद म्यूजिक का आनंद भी ले सकते हैं. इसमें आप हेड यूनिट की मदद से अपनी कार के लिए पार्किंग स्लॉट भी रिजर्व  कर सकते हैं.

दमदार होगा इंजन
MG Astor SUV को कंपनी दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है, जिसमें 1.3L टर्बो और 1.5L नैचुरिली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है. कार का पहला इंजन 161bhp की मैक्सिमम पॉवर और 230Nm का पीक टार्क जनरेट करेगा, जबकि दूसरा इंजन 118bhp की पॉवर और 150Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. 

इन कारों से होगी टक्कर
MG Astor भारत में Hyundai Creta, Kia Seltos और  Skoda Kushaq जैसी कारों को टक्कर देगी. इन शानदार एसयूवी में भी कई धांसू फीचर्स दिए गए हैं, अब देखना होगा कि एस्टर इन्हें कितनी टक्कर दे पाती है. 

ये भी पढ़ें

Upcoming SUVs: भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धमाकेदार SUVs, जानें इनकी डिटेल

Skoda Auto इस साल भारत में 30 'कॉम्पैक्ट वर्कशॉप' का लगाएगी सेटअप, ऐसे मिलेगी बेहतर सर्विस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget