एक्सप्लोरर

Skoda Auto इस साल भारत में 30 'कॉम्पैक्ट वर्कशॉप' का लगाएगी सेटअप, ऐसे मिलेगी बेहतर सर्विस

कंपनी ने कहा कि स्कोडा ऑटो इंडिया कस्टमर्स की सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए इस कॉम्पैक्ट वर्कशॉप के साथ कुछ नए बाजारों में भी ऑपरेशंस शुरू करेगी. कंपनी के 170 से अधिक कस्टमर्स कॉन्टैक्ट सेंटर हैं.

यूरोपियन कार निर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो (Skoda Auto) ने घरेलू बाजार में अपने ग्राहकों को समय-समय पर मेंटेनेंस और सर्विसिंग से जुड़ी सेवाएं देने के लिए इस साल तक पूरे भारत में 30 'कॉम्पैक्ट वर्कशॉप' स्थापित करने की योजना का ऐलान किया है. कंपनी ने सोमवार को कहा कि स्कोडा ऑटो इंडिया कस्टमर्स की सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए इस कॉम्पैक्ट वर्कशॉप के साथ कुछ नए बाजारों में भी ऑपरेशंस शुरू करेगी. ये वर्कशॉप नए और उभरते बाजारों में मौजूदा और संभावित ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगे.

'ग्राहकों पर ध्यान देना हमारी प्राथमिकता'
कंपनी के पास इस समय पूरे भारत के 100 से अधिक शहरों में बिक्री और बिक्री के बाद की सुविधाओं सहित 170 से अधिक कस्टमर्स कॉन्टैक्ट सेंटर हैं. स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने कहा, "अपनी बिक्री बढ़ाने के साथ, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करना और ग्राहकों पर ध्यान देने की हमारी यात्रा ने भारत में हमारी सफलता में अहम भूमिका निभाई है. हम पहले ही इस मोर्चे पर कई पहल शुरू कर चुके हैं और मुझे 'स्कोडा कॉम्पैक्ट वर्कशॉप' की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है."

Skoda Kushaq है लेटेस्ट लॉन्च
Skoda ने हाल ही में Kushaq को 10.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया है.  इसके दूसरे 1.5l TSI वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.19 लाख रुपये है. Kushaq Skoda की मोस्ट अवेटेड कॉम्पैक्ट SUV रही है. यह भारत के लिए बनाई गई है और MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है.  कुशाक में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ सनरूफ और हवादार सीटों के साथ और भी बहुत कुछ है. इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, एक वैलेट मोड, एंबियंट लाइट, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, छह एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, ईएससी और बहुत कुछ शामिल हैं. 

इनसे होगा मुकाबला
Skoda Kushaq का एक तरफ जहां Kia Seltos और Hyundai Creta जैसी कॉम्पैक्ट SUVs के साथ कॉम्पीटशन है, वहीं यह कुछ हद तक Hyundai Venue और Tata Nexon के साथ Maruti Vitara Brezza और Kia Sonet जैसी SUVs के सबकॉम्पैक्ट क्लास को भी टक्कर देगी. हालांकि क्रेटा 9.9 लाख रुपये से शुरू होने के साथ, कुशक थोड़ी महंगी है. यह देखा जाना बाकी है कि बाजार इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है.

ये भी पढ़ें

Ford की पूरी तरह से नहीं होगी भारत से छुट्टी, इन गाड़ियों के इंपोर्ट के जरिए जारी रहेगा कारोबार

Tata Punch में कंपनी दे रही ये कमाल के सेफ्टी फीचर्स, इन कारों से होगा जबरदस्त मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget