एक्सप्लोरर

कितने डाउन पेमेंट पर आपकी हो जाएगी Maruti Celerio? हर महीने देनी होगी सिर्फ इतनी EMI

Maruti Celerio on EMI: मारुति सेलेरियो का पेट्रोल वेरिएंट करीब 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है जबकि सीएनजी वेरिएंट करीब 34 km प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है.

Maruti Celerio on Down Payment: मारुति सुजुकी की कारों को भारतीय बाजार में खूब पसंद किया जाता है. कंपनी की सेलेरियो भी इंडियन मार्केट में मोस्ट-डिमांडिग है. अगर आप सेलेरियो के बेस वेरिएंट LXI को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको इस कार के फाइनेंस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस कार को आप कितने डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं. 

क्या है Maruti Celerio की ऑन-रोड कीमत? 

मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली सेलेरियो के बेस वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया जाता है. अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट LXI की कीमत की बात करें तो यह 5.64 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. दिल्ली में करीब 22 हजार रुपये RTO और करीब 27 हजार रुपये इंश्योरेंस देने होंगे. इसके बाद मारुति सेलेरियो LXI की ऑन-रोड कीमत करीब 6.14 लाख रुपये के करीब होगी. 

कितने रुपये की देनी होगी EMI? 

आपको दो लाख की डाउन पेमेंट के बाद कार के लिए करीब 4.14 लाख रुपये का बैंक लोन लेना होगा. अगर आप बैंक से 9 फीसदी ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 4.14 लाख रुपये लेते हैं तो आपको हर महीने 6664 रुपये की EMI अगले सात साल के लिए देनी होगी. 

इस कॉम्पेक्ट हैचबैक कार में एक 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जोकि 67 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है. इसके CNG वर्जन में यह इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और यह 56.7PS  की पावर और 82 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जिसमें 60 लीटर का सीएनजी टैंक मिलता है.

मारुति सुजुकी सेलेरियो में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसी सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं. सेलेरियो की लंबाई 3695 मिलीमीटर, चौड़ाई 1655 मिलीमीटर और ऊंचाई 1555 मिलीमीटर है. इसके अलावा सेलेरियो में 313 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. 

मारुति सेलेरियो में मिलते हैं ये फीचर्स

मारुति सेलेरियो का पेट्रोल वेरिएंट करीब 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है जबकि सीएनजी वेरिएंट करीब 34 km प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है. इसमें एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एसी वेंट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

Honda Activa के बाद अब महंगा हो गया TVS Jupiter, इस नए अपडेट के बाद क्या हो गई नई कीमत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget