एक्सप्लोरर

Thar Roxx खरीदकर बेहद खुश हुआ शख्स, लेकिन दूसरी गाड़ियों को बता दिया बोरिंग! जानें फीचर्स

Mahindra Thar Roxx: एक 27 वर्षीय युवक ने महिंद्रा थार रॉक्स खरीदी और Reddit पर पोस्ट की, लेकिन उसकी ‘बोरिंग कारें’ छोड़ने की खुशी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर तंज कसे. आइए विस्तार से जानते हैं.

Thar Reddit Roast: इन दिनों इंटरनेट पर अपनी उपलब्धियों को शेयर करना कभी-कभी दोधारी तलवार बन सकता है, खासकर जब बात किसी बड़ी खरीदारी की हो, जैसे कि कार हो. ऐसे मामलों में या तो लोगों की एप्रीसिएट मिलती है, या फिर ट्रोल का सामना करना पड़ता है.

दरअसल, ऐसा ही कुछ हुआ जब एक Reddit यूजर ने महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) खरीदने का सपना पूरा किया और अपनी खुशी Reddit पर सबके साथ शेयर कर दी. उन्होंने न केवल तस्वीरें शेयर कीं, साथ ही उसने कहा कि Creta या Seltos जैसी 'बोरिंग' गाड़ियों की बजाय Thar चुनी, ताकि 30 साल या शादी से पहले अपनी मनपसंद गाड़ी चला सके, लेकिन Reddit पर पोस्ट डालने के बाद जो हुआ, वह शायद उसने भी नहीं सोचा था.

पोस्ट का क्या था कैप्शन?

दरअसल, जब एक Reddit यूजर ने अपनी नई Mahindra Thar Roxx खरीदने की खुशी "लाइफ बोरिंग कार चलाने के लिए नहीं है" इस लाइन के साथ शेयर की, तो वह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा . हालांकि, इस खुशी को Reddit यूजर्स ने ज्यादा पसंद नहीं किया और कमेंट्स की झड़ी लग गई.

यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा, "मुझे पता है कि इस गाड़ी की माइलेज खराब है, लेकिन मेरे ऊपर अभी कोई पारिवारिक जिम्मेदारी नहीं है, तो जब तक कर सकता हूं, थोड़ा आनंद क्यों न लूं.” हालांकि, यह स्टेटमेंट लोगों को कुछ खास रास नहीं आया.

किसी ने तंज कसा, "तो फिर Thar क्यों ली?", तो किसी ने लिखा, "Thar मालिकों के लिए जिंदगी बहुत लंबी है, बाकी सबके लिए छोटी!" एक अन्य यूजर ने यह भी कहा, "उम्मीद है ट्रैफिक रूल्स तुम्हें बोरिंग नहीं लगते होंगे." बाद में जब उसी यूजर ने पूछा कि आखिर Thar को लोग इतना ट्रोल क्यों करते हैं, तो जवाब में साफ कहा गया-“लोग Thar से नहीं, Thar के ड्राइवर के रवैये से नफरत करते हैं. जैसे KTM बाइक्स खुद में खराब नहीं हैं, लेकिन उन्हें चलाने वाले स्क्विड्स उन्हें बदनाम करते हैं.”


Thar Roxx खरीदकर बेहद खुश हुआ शख्स, लेकिन दूसरी गाड़ियों को बता दिया बोरिंग! जानें फीचर्स

Thar Roxx की कीमत और फीचर्स

इस Reddit यूजर ने जो मॉडल खरीदा है, वह Mahindra Thar Roxx MX3 Petrol AT है, जिसकी ऑन-रोड कीमत दिल्ली में करीब 18 लाख रुपये हैं. इस गाड़ी में 174 BHP का इंजन पावर, 380 Nm का टॉर्क और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है. इसके साथ ही इसमें 4 डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं जो ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं.

महिंद्रा थार रॉक्स में कई दमदार सेफ्टी फीचर्स शामिल किए गए हैं. इस एसयूवी में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. साथ ही गाड़ी में सफर करने वाले सभी पैसेंजर्स के लिए 3-प्वाइंट सीटबेल्ट प्रोटेक्शन का फीचर भी दिया गया है. महिंद्रा की इस कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं. थार रॉक्स के स्टैंडर्ड मॉडल समेत सभी वेरिएंट्स में ये सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:-

Rare Earths पर चीन के बैन से भारत की ऑटो इंडस्ट्री को कितना होगा नुकसान? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget