एक्सप्लोरर

5- Door Mahindra Thar: टेस्टिंग के दौरान दिखी 5-डोर महिंद्रा थार, अगले साल की शुरुआत में होगी लॉन्च

लॉन्च के बाद इस कार का मुकाबला मारुति जिम्नी 5-डोर और फोर्स गुरखा 5-डोर से होगा. जिम्नी बिक्री के लिए मौजूद है, जबकि गुरखा 5 डोर जल्द ही बाजार में आएगी.

Mahindra Thar: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगले साल की शुरुआत में अपनी थार 5-डोर को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है. जैसा कि हमें यह पहले से ही पता है कि अधिक थार 5-डोर में कई सारे एलीमेंट्स इसके छोटे 3-डोर मॉडल के समान होंगे. हालांकि, नए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इसमें मामूली स्टाइलिंग ट्विक्स और फीचर एडिशन भी शामिल हो सकते हैं, जिसमें एक बड़ा टचस्क्रीन डिसप्ले भी मिलेगा. 

मिलेंगे ज्यादा फीचर्स 

थार 5-डोर के साथ, महिंद्रा उन एसयूवी खरीदारों को टारगेट करेगी, जो एक ऐसा वाहन खरीदना चाहते हैं जिसका उपयोग दैनिक कार्यों के साथ-साथ ऑफ-रोड और आउटडोर के लिए भी किया जा सके. इसलिए इसके 5-डोर मॉडल में ज्यादा फीचर्स के साथ अधिक कंफर्ट मिलने की उम्मीद है. स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इसके कुछ वेरिएंट में एक सनरूफ, फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट और एक नए इंफोटेनमेंट स्क्रीन सहित कुछ अन्य फीचर्स देखने को मिलेंगे. 3-डोर मॉडल में फिलहाल 7-इंच टचस्क्रीन मिलती है, जबकि नए टेस्टिंग म्यूल में लगभग 10-इंच या उससे बड़ी स्क्रीन देखी गई है, जिसमें एक फ्लोटिंग लुक मिलता है. 

अलग अलग स्क्रीन साइज हैं मौजूद

महिंद्रा वर्तमान में अपने एसयूवी लाइन-अप में कई साइज के टचस्क्रीन देती है. जिसमें थार 3-डोर में 7-इंच, स्कॉर्पियो एन में 8-इंच तक, एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400 में 9-इंच यूनिट और XUV700 पर एक बड़ी 10.25-इंच स्क्रीन मिलती है. थार 3-डोर में 7-इंच की स्क्रीन के साथ इसके एवरेज इंटरफ़ेस और डिस्प्ले की काफी आलोचना की जाती है. थार 5-डोर में बड़ी स्क्रीन कंपनी के लिए एक बड़ा कदम होगा.

अगले साल की शुरुआत में होगी लॉन्च

पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ प्रोडक्शन-स्पेक थार 5-डोर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. फिलहाल कंपनी के पास 2.8 लाख से अधिक वाहनों की डिलीवरी का पेंडिंग ऑर्डर है. अगस्त 2023 तक थार की 68,000 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं. इस एसयूवी के लिए हर महीने 10,000 नए ऑर्डर मिलते हैं. महिंद्रा ने पुष्टि की है कि थार 2WD की मांग बहुत अधिक है और अभी इसका वेटिंग पीरियड करीब 15 महीने का है. जबकि इसके 4WD पर लगभग पांच महीने का वेटिंग पीरियड है. 

किससे होगा मुकाबला

लॉन्च के बाद इस कार का मुकाबला मारुति जिम्नी 5-डोर और फोर्स गुरखा 5-डोर से होगा. जिम्नी बिक्री के लिए मौजूद है, जबकि गुरखा 5 डोर जल्द ही बाजार में आएगी.

यह भी पढ़ें :- भारत में शुरू हुई पोर्शे 911 एस/टी की बिक्री, कीमत 4.26 करोड़ रुपये, जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम
नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम
5000 खर्च कर कैसे डीजल गाड़ियों को कर सकते हैं पॉल्यूशन फ्री? जानें सरकार का प्लान
5000 खर्च कर कैसे डीजल गाड़ियों को कर सकते हैं पॉल्यूशन फ्री?

वीडियोज

PM Modi के SRCC में दिए विपक्ष पर 'फूफा' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार। Congress on PM Modi
MP Sagar Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड के तार यूपी से जुड़े !। CM Mohan Yadav। MP Liquor Case
Kharge On PM Modi: विपक्ष पर PM मोदी का बड़ा कटाक्ष, ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे भड़के
UP-Bihar Flood Alert: रौद्र रूप में गंगा..UP -Bihar -Jharkhand में हाहाकार। Flood Alert
Abhishek Malhan ने खोले Roadies Rebirth के राज, Elvish Yadav और Prince Narula पर कही बड़ी बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
दिल्ली में इमारत ढही, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सभी एजेंसियां मौके पर
दिल्ली में इमारत ढही, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सभी एजेंसियां मौके पर
Watch: दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Embed widget