एक्सप्लोरर

KTM 390 Duke: केटीएम ने लॉन्च की नई 390 ड्यूक, 390 एडवेंचर भी जल्द बाजार में आएगी 

भारत में स्पॉट की गई 2024 KTM 390 एडवेंचर में भी 390 Duke जैसा ही लिक्विड कूलिंग वाला 399cc सिंगल-सिलेंडर इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा.

KTM 390 Duke Launched: केटीएम ने भारत में अपनी नई 399cc-बेस्ड 390 ड्यूक को लॉन्च किया है. इसके अलावा इस प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित एक नई एंड्यूरो-स्टाइल मोटरसाइकिल को भी भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 और ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X के लॉन्च के साथ, बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस और केटीएम 390 एडवेंचर को भी जल्द ही अपडेट किया जाएगा. जबकि 2024 KTM 390 एडवेंचर भी बाजार में आ रही है. पहली बार, नई 390 एडवेंचर टेस्ट म्यूल्स को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इस नई बाइक में नया हेडलाइट डिजाइन दिया गया है, जिसमें वर्टिकल स्टैक्ड हेडलाइट असेंबली में दो प्रोजेक्टर मिलते हैं.

डिजाइन

इस मॉडल में ऊपर दिख रहा बड़ा प्रोजेक्टर लो-बीम के लिए है और नीचे छोटा प्रोजेक्टर हाई-बीम के लिए है. इन दोनों हेडलाइट्स में इन प्रोजेक्टर के अंदर एलईडी मिलने की संभावना है. प्रोजेक्टर हेडलाइट सेटअप को घेरने वाला 4-पार्ट स्प्लिट एलईडी डीआरएल डिज़ाइन दिया गया है. इसके ऊपर एक लंबी विंडस्क्रीन है.

मौजूदा 390 एडवेंचर से अलग, इसमें एक बड़ी फ्रंट नोज भी है. फ्रंट में लॉन्ग ट्रैवल के साथ फुली एडजस्टेबल यूएसडी टेलीस्कोपिक WP APEX फोर्क्स मिलते हैं. जबकि रियर में मोनो-शॉक सेटअप है जिसमें प्री-लोड और रिबाउंड एडजस्टमेंट भी मिलेगा. सीट की ऊंचाई अधिक है और हमें उम्मीद है कि इसमें बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा.  

हार्डवेयर

भारत में देखे गए टेस्टिंग मॉडल को देखते हुए, यह पता चलता है कि केटीएम और बजाज की जोड़ी अलग-अलग ऑफ-रोड क्षमता के साथ अलग-अलग वेरिएंट तैयार कर सकती है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हाल ही में विदेश में देखे गए मॉडल में 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स के साथ पतले ऑफ-रोड टायर्स दिखाई दिए थे. भारत में देखी गई 2024 केटीएम 390 एडवेंचर में छोटे 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील साइज के साथ मोटे टायर हैं. इस सभी हार्डवेयर को एडीवी कैरेक्टर के अनुरूप थोड़े बदलाव के साथ नई 390 ड्यूक में दिए जाने की संभावना है.

पावरट्रेन

भारत में स्पॉट की गई 2024 KTM 390 एडवेंचर में भी 390 Duke जैसा ही लिक्विड कूलिंग वाला 399cc सिंगल-सिलेंडर इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा. यह इंजन 45 bhp पॉवर और 40 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. KTM समान अंडर-बेली एग्ज़ॉस्ट सेटअप के साथ कुछ इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग एसिस्ट भी प्रदान करेगा. इसमें कनेक्टिविटी के साथ टीएफटी स्क्रीन भी मिलगी.

यह भी पढ़ें :- टाटा मोटर्स ने पेश किया लेटेस्ट इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म, पंच सहित कई अन्य ईवी मॉडल्स के लिए होगा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
Luxury Car Sales: 54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget