एक्सप्लोरर

Kia Sonet: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई किआ सोनेट फेसलिफ्ट, नई हेडलाइट्स और अलॉय व्हील्स की दिखी झलक

भारत में किआ सॉनेट का मुकाबला हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300 और अपकमिंग नेक्सन फेसलिफ्ट जैसी कारों से होता है.

Kia Sonet facelift: ऑटोमेकर कंपनी किआ ने सोनेट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को 2020 में लॉन्च था, भारत में इस एसयूवी को लोग पसंद कर रहे हैं. किआ मोटर्स जल्द ही सोनेट को अपडेट करके इसका फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है. जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिससे डिज़ाइन अपडेट से जुड़े कुछ हिंट मिले हैं, चलिए जानते हैं तस्वीरों में क्या कुछ देखने को मिला है.

पूरी तरह से कवर्ड होने के बावजूद, तस्वीरों में हेडलैंप दिखाई दे रहे थे, जिससे पता चलता है कि फेसलिफ्ट मॉडल में तेज दिखने वाले एल-आकार के एलईडी डीआरएल देखने को मिलेंगे. प्रोटोटाइप में बिल्कुल नए डिजाइन के साथ डायमंड-कट एलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं. मौजूदा सोनेट में हॉरिजेंटल-स्टैक्ड टेल लाइट मिलती है, वहीं स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि, अपकमिंग फेसलिफ्ट मॉडल में एक नया वर्टिकल टेल लाइट डिज़ाइन देखने को मिलेगा.

इंटीरियर

कार के इंटीरियर की बात करें तो, इसमें भी डिजाइन अपडेट मिल सकता है, जैसे - नया सेंटर कंसोल, न्यू कलर थीम और कुछ नये फीचर्स शामिल हैं. किआ सोनेट पहले से ही अपने सेगमेंट में फीचर रिच कार है, जो 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, कनेक्टेड तकनीक आदि से लैस है.

पॉवरट्रेन 

किआ सोनेट फेसलिफ्ट को पावर देने के लिए मौजूदा मॉडल के समान पावरट्रेन होने की संभावना है, जिसमें 82 एचपी पावर जनरेट करने वाला 1.2-लीटर चार-सिलेंडर एनए पेट्रोल इंजन शामिल है, एक 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जो 118 एचपी पावर जनरेट करता है और एक 1.5-लीटर डीजल इंजन जो 113 एचपी की पॉवर जनरेट करने में सक्षम है. उम्मीद है कि अपकमिंग फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से अधिक होगी. इस समय करेंट किआ सॉनेट की कीमत 7.79 लाख रुपये से 14.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम है.

किससे होगा मुकाबला?

भारत में किआ सॉनेट का मुकाबला हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300 और अपकमिंग नेक्सन फेसलिफ्ट जैसी कारों से होता है.

यह भी पढ़ें :- टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की इंजन डिटेल्स आई सामने, जल्द होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget