एक्सप्लोरर

Hyundai की इस कार की खूब हो रही बिक्री,1 महीने में बेच दी इतनी सारी यूनिट

Hyundai Sales Report: हुंडई की ये कार जून 2025 में पूरे देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है. आइए इसके इंजन ऑप्शन, इलेक्ट्रिक वेरिएंट और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Hyundai Creta June 2025 Sales Report: भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) की जबरदस्त मांग बनी हुई है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण जून 2025 का सेल्स डेटा है, जहां क्रेटा न केवल हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, बल्कि पूरे देश में भी यह टॉप सेलिंग SUV बन गई.

हुंडई ने 2025 के जून महीने में क्रेटा की 15,786 यूनिट्स की बिक्री की. यही नहीं, साल 2025 के पहले 6 महीनों यानी जनवरी से जून के बीच कंपनी ने इस SUV की कुल 1,00,560 यूनिट्स भारत में बेच दीं. इन आंकड़ों से साफ है कि हुंडई क्रेटा भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. क्रेटा की बिक्री में इतनी मजबूती आने की वजह क्या है. आइए विस्तार से जानते हैं.

क्यों इतनी पॉपुलरहै Creta ? 

Hyundai Creta ने भारतीय SUV मार्केट में अपने बेहतरीन फीचर्स, स्टाइल और भरोसे के कारण एक अलग पहचान बना ली है. इसकी पॉपुलेरिटी हर महीने की बिक्री में साफ देखी जा सकती है.

कैसा है फीचर्स ?

Hyundai Creta केबिन में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जो इसे एक मॉडर्न और टेक-सेवी SUV बनाते हैं. इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. इसके अलावा वॉइस कमांड से कंट्रोल होने वाली पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स ग्राहकों को एक लग्जरी एक्सपीरियंस देते हैं.

70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी के मामले में भी क्रेटा काफी आगे है. इसमें सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग दिए गए हैं. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी मौजूद है जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं. सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ESC, हिल असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स भी दिए गए हैं.

इंजन ऑप्शंस

Hyundai Creta को तीन इंजन ऑप्शंस में पेश किया गया है ताकि अलग-अलग ड्राइविंग जरूरतों को पूरा किया जा सके. इसमें 1.5L MPi पेट्रोल इंजन है, जो 115 bhp पावर और 144 Nm टॉर्क देता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल या IVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. दूसरा विकल्प- 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 160 bhp पावर और 253 Nm टॉर्क जनरेट करता है और इसे 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के साथ उपलब्ध किया गया है.

तीसरा विकल्प- 1.5L डीजल इंजन है , जो 116 bhp पावर और 250 Nm टॉर्क देता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल व ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. बता दें कि Hyundai Creta की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख है, जबकि इसका टॉप मॉडल 20.30 लाख तक जाता है. 

ये भी पढ़ें: Xiaomi की इस इलेक्ट्रिक कार ने Tesla को छोड़ा पीछे, 72 घंटों में बिकी 3 लाख से ज्यादा कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?
Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें
1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget