एक्सप्लोरर

Honda Monkey 125: होंडा ने लॉन्च की मंकी 125cc बाइक, 2.38 लाख रुपये है शुरूआती कीमत 

हार्डवेयर के मामले में होंडा मंकी लाइटनिंग एडिशन काफी हद तक अन्य वेरिएंट के समान ही है. इसमें एक 125cc इंजन दिया गया है जो 9.2 bhp की अधिकतम पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

Honda Monkey 125 launch: होंडा मोटरसाइकिल्स की मंकी 125cc बाइक जापान सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुत काफी लोकप्रिय है. थाईलैंड में होंडा ने इसका नया लाइटनिंग एडिशन लॉन्च किया है. यह इस बाइक का एक एडवांस वर्जन है, जिसमें एक नई कलर स्कीम के साथ कई अन्य कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. 

कीमत 

अपनी नई प्रोफाइलिंग के साथ, होंडा मंकी लाइटनिंग एडिशन प्रीमियम प्राइस प्वाइंट पर लॉन्च की गई है. थाईलैंड में इसकी शुरूआती कीमत TBH 108,900 यानी लगभग 2.59 लाख रुपये रखी गई है. इसकी तुलना में, स्टैंडर्ड मंकी वेरिएंट की कीमत THB 99,700 (लगभग 2.38 लाख रुपये) है. जबकि होंडा मंकी ईस्टर एग की एक्स शोरूम कीमत THB 109,900 (लगभग 2.62 लाख रुपये) है.

होंडा मंकी लाइटनिंग एडिशन के फीचर्स 

होंडा मंकी लाइटनिंग एडिशन में चमकदार फिनिश में चमकीले पीले रंग का शेड दिया गया है. बाइक पर पीला शेड लगाने के अनोखे तरीके के कारण यह अधिक आकर्षक लगती है. मंकी लाइटनिंग एडिशन में यूएसडी फोर्क्स, फ्यूल टैंक, साइड पैनल, स्विंगआर्म और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर पर पीला शेड दिया गया है. इसमें क्रोम का भरपूर इस्तेमाल किया गया है. इसके  फ्रंट और रियर फेंडर, हेडलैंप, इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्रेक और क्लच लीवर, टर्न इंडिकेटर्स और रियर टेल लैंप सभी क्रोम से बने हैं. इसमें अपडेट रजाईदार पैटर्न वाली चेकर्ड सीट है. फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर स्टिकरिंग का काम भी काफी अच्छा है. 

इंजन और स्पेसिफिकेशन

हार्डवेयर के मामले में होंडा मंकी लाइटनिंग एडिशन काफी हद तक अन्य वेरिएंट के समान ही है. इसमें एक 125cc इंजन दिया गया है जो 9.2 bhp की अधिकतम पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. पहले मंकी में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता था, वहीं मौजूदा वर्जन में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें 70.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलने का दावा किया गया है. होंडा मंकी में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक हैं और फ्रंट व्हील पर एबीएस दिया गया है. इसमें 5.6 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इसमें ऑफ-रोड की भी क्षमता है. साथ ही इसमें उभरे हुए फ्रंट फेंडर और ब्लॉक पैटर्न टायर्स भी दिए गए हैं.

भारत में लॉन्च

होंडा मंकी को भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि नवी (NAVI) के अधिक सफल न हो पाने के कारण होंडा इसे भारत में पेश न करने का मन बना सकती है. हालांकि, नवी की तुलना में मंकी का प्रोफ़ाइल पूरी तरह से अलग और आकर्षक है. यदि यह भारत में लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला टीवीएस रेडर से होगा, जिसमें एक 124.3 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

यह भी पढ़ें :- एक्सटर या आई20? जानिए हुंडई की इन दोनों कारों में से कौन सा रहेगा फायदे का सौदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget