एक्सप्लोरर

Upcoming EV Car: 8 दिन बाद एक इलेक्ट्रिक कार आएगी, सबको लगता है ये इंडस्ट्री में 'गेमचेंजर होगी'

Tata Tiago EV Car: अभी इलेक्ट्रिक कारें महंगी हैं. छोटी इलेक्ट्रिक कार नहीं हैं. इसलिए ज्यादातर एक्सपर्ट मानते हैं कि इलेक्ट्रिक कारों के रुझान को बढ़ाने में छोटी कारें ज्यादा मददगार साबित होंगी.

देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा अपनी नई इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को 28 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है. ऐसी उम्मीद है कि इस नई कार में मल्टी-मोड रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और स्पोर्ट्स-मोड्स जैसे फीचर्स हो सकते हैं. साथ ही कहा जा रहा है नई टियागो ईवी लॉन्च होने के बाद देश की सबसे किफायती ईवी हो सकती है.

Tata Tiago EV का बैटरी पैक:

नयी टाटा टियागो ईवी में 21.5kWh का बैटरी-पैक मिलने की संभावना है. साथ ही इसमें एक एंट्री-लेवल मोटर हो सकती है. जो 41hp की मैक्सिमम पावर और 105Nm का पीक-टॉर्क जनरेट करेगा. वहीं इस में मिलने वाले बैटरी-पैक को 15kW DC फास्ट चार्जर से 1 घंटे 50 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा. साथ ही टाटा टियागो EV सिंगल चार्ज में 213km की रेंज देने में सक्षम हो सकती है.

Tata Tiago EV का डिजाइन:

डिज़ाइन में ज्यादा बदलाव न करते हुए कंपनी Tiago EV को मौजूदा ICE-पावर्ड Tiago की तरह ही रख सकती है. साथ ही Tigor और Nexon EV की तरह ही लॉन्च होने वाली नई टियागो में भी कॉस्मेटिक ब्लू हाइलाइट मिलने की संभावना है. लेकिन इसके ग्रिल में बदलाव देखने को मिल सकता है.

Tata Tiago EV की कीमत:

टाटा टियागो ईवी को 5 लाख रुपये से 7 लाख रुपये की रेंज के साथ इसी अक्टूबर में लॉन्च करने की संभावना है. साथ ही टाटा अपने Updated Tata Nexon EV, Tiago EV और Altroz EV मॉडल्स को भी जल्द लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है. जिससे मार्केट में टाटा के इस सेगमेंट में भी ज्यादा से ज्यादा विकल्प हों.

आपको बता दें कि कार निर्माता कंपनियां कार बाजार की हलचल को देखते हुए अपने-अपने नए मॉडल्स को लॉन्च करने में लगी हुईं हैं. लेकिन टाटा अपनी इस हैचबैक कार को लगभग इसी कीमत में बाजार में उतारती है जैसा की उम्मीद की जा रही है. तो ये बाकी कंपनियों के लिए एक चैलेंजिंग स्थिति खड़ा कर सकती है

इसे भी पढ़ें-

Electric Cruiser Bike: इस इलेक्ट्रिक क्रूज बाइक का अपना ही जल्वा, लॉन्च होने के बाद से लोगों के दिलों पर कर रही राज

New Mahindra Scorpio-N: इस कार को बुक करके दो साल के लिए भूल जाइए, डिमांड इतनी कि कंपनी दे नहीं पाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget