एक्सप्लोरर

Creta और Seltos को मात देने आ रही है Renault की न्यू SUV Koleos, जल्द होगी लॉन्च

Reno Koleos SUV आपको दो पेट्रोल और दो डीजल इंजन के विकल्पों में देखने को मिलेगी, जिसमें 130bhp और 175bhp तक की पावर उत्पन्न करने की क्षमता होगी.

Renault SUV Koleos Launch Date in india: हैचबैक कारों की तुलना में भारत में SUV कारों की खरीद काफी ज्यादा देखने को मिल रही है. SUV वाहन निर्माता कंपनियां अपनी कॉम्पैक्ट और मिडसाइज SUV की बिक्री और निर्माण के क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करने के प्रयास में दिन-रात लगी हुई है, जिससे वे भारत की टॉप कंपनियां जैसे- Tata Motors, Maruti Suzuki, Mahindra And Mahindra और Hyundai Moters से मुकाबला कर सकें. इन सब के बीच Renault कंपनी भी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की कोशिश में है और आने वाले वक्त में भारतीय बाजार में अपनी सेकेंड जेनरेशन SUV Koleos को लॉन्च कर सकती है.

अभी हाल ही में चेन्नई में इस मिडसाइज SUV Koleos की टेस्टिंग के दौरान कुछ झलकियां भी देखने को मिली थी. अनुमान लगाए रहे हैं कि Renault SUV Koleos को आकर्षक लुक और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह SUV, Kia Seltos, Tata Harrier, MG Astor, Scoda Kusaq, Mahindra XUV700 और Hyundai Creta को कड़ी टक्कर दे सके.

आकर्षक लुक

भारत में इस SUV Koleos को साल 2011 में पेश किया गया था, लेकिन वर्तमान की तुलना में उस समय लोगों के बीच SUV को लेकर इतना क्रेज देखने को नहीं मिलता था. वहीं, मौजूदा समय में SUV सेगमेंट की कारें लोगों को काफ़ी पसंद आ रहीं हैं. इसी के चलते Renault कंपनी ने SUV Koleos के दूसरे संस्करण को मॉडर्न फीचर्स और दमदार लुक के साथ पेश कर रही है. ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि SUV Koleos को Reno और Nissan की पार्टनरशिप में तैयार CMF C/D प्लेटफार्म पर विकसित किया गया है, क्योंकि इस प्लेटफार्म पर निर्मित SUV मजबूत होने के साथ ही बेहतर सुविधा देती हैं.  इसके फीचर्स के संदर्भ में बात करें तो इसमें मैटलिक बैश प्लेट, सी शेप एलईडी डीआरएल, स्लिम रैपअराउंड टेललैंप क्लस्टर, शार्क फिन एंटिना, फॉक्स ट्वीन डिफ्यूजर, सिग्नेचर ग्रिल और क्रोम के साथ ही स्लिम एलईडी हेडलैंप, जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे.                 

पावर और शानदार फीचर्स

Reno Koleos SUV आपको दो पेट्रोल और दो डीजल इंजन के विकल्पों में देखने को मिलेगी, जिसमें 130bhp और 175bhp तक की पावर उत्पन्न करने की क्षमता होगी. गियरबॉक्स के बारे में बात करें तो इस SUV में Reno-Nissan के लेटेस्ट X-Tronic CVT के 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स देखने को मिलेंगे. कीमत के मामले में यह SUV Koleos आपको ₹10,000,00 से अधिक की रेंज में देखने को मिल सकती है. सेकेंड जेनरेशन Reno Koleos में आपको वेंटिलेटेड सीट्स, 6 एयरबैग्स, राइडिंग मोड, एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, शानदार इंटीरियर के साथ अपडेटेड डैशबोर्ड, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट वाला बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिस एसी, जैसे तमाम बेहतरीन फीचर्स के साथ स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :-

ब्लैक कलर में भी आई Yamaha की YZF- R15S version 3.0, कई नए फीचर्स भी किए गए शामिल

Maruti Suzuki ला रही है 3 नई कॉम्पैक्ट एसयूवी, मिलेंगे धांसू फीचर्स, डिटेल में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget