एक्सप्लोरर

19 साल पुरानी मर्सडीज को बना दिया इलेक्ट्रिक, ये है भारत की पहली कनवर्टेड मर्सडीज बैंज सी क्लास जानिए कितनी है रेंज

कंपनी बैटरी पर 3 साल और EV किट पर 2 साल की वारंटी देती है, जो हमें लगता है कि थोड़ी कम है लेकिन भविष्य में इसमें सुधार हो सकता है.

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों ने बहुत ही कम समय में एक लंबा सफर तय किया है और देश में कुछ समय के लिए आईसीई वाहनों का ईवी में बदलाव एक पॉपुलर आइडिया रहा है, लेकिन बहुत कम सफलता मिली है. उत्सर्जन के स्तर को नीचे लाने के लिए, पहले से मौजूद कई वाहनों को बिजली के स्रोतों में बदलना होगा और यह इस तरह के बदलाव के आसपास की कई समस्याओं में से एक है. दिल्ली सरकार ने नवंबर 2021 में घोषणा की थी कि 10 साल से अधिक पुरानी डीजल कारों को राष्ट्रीय राजधानी में तब तक चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक कि उनके इंजनों को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन से बदल नहीं दिया जाता.

इस संभावित अवसर का लाभ उठाने की कोशिश करते हुए, दिल्ली स्थित टैडपोल प्रोजेक्ट्स ने अब 19 साल पुरानी मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास को ICE से EV में बदल दिया है.

कनवर्ट के लिए उपयोग की जाने वाली यह मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास 2003 में बनी एक पेट्रोल वेरिएंट कार थी. कार को न केवल इलेक्ट्रिक में बदला गया है, बल्कि जीपीएस, जियो-फेंसिंग और रिमोट परफोर्मेंस असेसमेंट जैसे नए जमाने के मोबिलिटी फीचर से भी लैस किया गया है. 

कंपनी बैटरी पर 3 साल और EV किट पर 2 साल की वारंटी देती है, जो हमें लगता है कि थोड़ी कम है लेकिन भविष्य में इसमें सुधार हो सकता है. कार अभी तक केवल एसी चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में 5-6 घंटे का समय लेती है. कंपनी का कहना है कि जरूरत पड़ने पर डीसी चार्जिंग का भी प्रावधान है.

टैडपोल प्रॉजेक्ट का दावा है कि कार की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे है और एक बार चार्ज करने पर 150 किमी की दूरी तय करती है. कंपनी का यह भी कहना है कि ग्राहक की आवश्यकता के अनुसार कार की स्पीड को 150 किमी प्रति घंटे और रेंज को 250 किमी से आगे बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Tata Nexon EV और MG ZS EV में कौन है बेहतर? दोनों के बारे में जानें जरूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें: इसी साल आएगी नेक्स्ट जनरेशन मारुति सुजुकी ऑल्टो 800! लॉन्च से पहले जानें खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget