एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Brezza 2022: लम्बे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च हुई ब्रेजा, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स, जानें क्या है कीमत 

नई ब्रेजा में अपडेटेड K-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका संभावित माइलेज लगभग 20.15 kmpl तक है. मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ पैडल शिफ्टर्स के साथ एक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाला यह इंजन और बेहतर है.

Maruti Suzuki Brezza Launched: गुरुवार का दिन भारतीय ऑटो बाजार के लिए एक खास दिन रहा है, मारुती सुजुकी ने ब्रेजा के चाहने वालों के लिए अपडेटेड ब्रेजा 2022 मॉडल को 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है. बता दें कि Brezza को पहली बार 2016 में लॉन्च किया गया था. यह लाखों यूनिट्स बिकने वाली एक बेहद ख़ास सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है.

कई एडवांस फीचर्स और स्पोर्टी लुक के साथ ब्रेजा को बेहतरीन नये अपडेट्स के साथ लॉन्च किया गया है. जाहिर है इसी के साथ यह एसयूवी अब सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है. 45000 से ज्यादा ग्राहकों ने लॉन्च के पहले ही इसकी बुकिंग कर दी है. यह तीन डुअल-टोन में 6 कलर ऑप्शन के साथ नज़र आएगी.

डिजाइन- ब्रेजा के नए मॉडल में खास बदलाव नजर आ रहे हैं. फेस के दोनों ओर एलईडी लाइटिंग यूनिट्स की सुरक्षा के लिए एक बिल्कुल नई ग्रिल दी गयी है. एलॉय व्हील डिजाइन को अपडेट करके वाहन को पहले मॉडल की अपेक्षा एसयूवी लुक देने पर फिर से कार्य किया गया है. एलईडी टेल लाइट डिजाइन को अपडेट करके और और ब्रेज़ा बैज को प्रमुखता से ट्रंक पर रखकर ज्यादा बेहतरीन दिखाने की कोशिश की गयी है.

फीचर्स- नई ब्रेजा इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, वॉयस असिस्ट के साथ नौ-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, Arkamys द्वारा कंट्रोल्ड म्यूजिक सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग और ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स वाली कैंप का पहला मॉडल है. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अपडेट किया. यह स्टीयरिंग रेक और रीच एडजस्टमेंट सपोर्ट और फ्रंट में ग्लोव बॉक्स में कूलिंग फंक्शन के साथ है.

इंजन, गियरबॉक्स और सेफ्टी फीचर्स- नई ब्रेजा में अपडेटेड K-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका संभावित माइलेज लगभग 20.15 kmpl तक है. मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ पैडल शिफ्टर्स के साथ एक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाला यह इंजन और बेहतर है. 6 एयरबैग, हिल-होल्ड असिस्ट, एबीएस & ईबीडी और दोबारा से बेहतरीन संरचनात्मक स्थिरता के दावे के साथ 2022 ब्रेज़ा बाजार में खलबली मचाने को तैयार है.

यह भी पढ़ें :-

जानें किन कारणों से Alto और WagonR जैसी छोटी कारों का प्रोडक्शन हो सकता है बंद, Maruti Suzuki ने बताई यह वजह

Mahindra Scorpio N Review: न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो एन डीजल ऑटोमैटिक का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget