एक्सप्लोरर

Used Cars: इन जरूरी बातों को समझकर, आप भी सेकेंड हैंड कार के लोन को बना सकतें हैं सस्ता और किफायती, जानें डिटेल में

जानकारी के लिए आपको बता दें कि व्यक्तिगत लोन अपेक्षाकृत रूप से सस्ते होते हैं. अपने क्रेडिट प्रोफाइल के बेस पर बायर्स बड़ा लोन अमाउंट, अधिक वक्त के लिए और सस्ते ब्याज पर ले सकते हैं.

Second Hand Car Loan: देश में आई कोरोना महामारी की लहर के बाद भारत में पर्सनल मोबिलिटी की बढ़ती डिमांड के कारण सेकेंड हैंड वाहनों की मांग भी काफी बढ़ी है. अधिकतर वाहन कंपनियां भी अब सेकेंड हैंड वाहनों की बिक्री कर रहीं हैं. साथ ही इन वाहनों की खरीद पर कंपनियां फाइनेंस की सुविधा भी प्रदान रही हैं. अब कम्पनियां सेकंड हैंड वाहनों पर जीरो डाउन-पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध करा रहीं हैं, लेकिन सेकेंड हैंड वाहनों को फाइनेंस कराने पर आपको ज्यादा ब्याज भी देखने को मिल सकता है. 

यदि आप भी सेकेंड हैंड कार को सस्ते ब्याज दर पर फाइनेंस कराना चाहते है तो चलिए, इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहें हैं जिनके माध्यम से आप सस्ती  ब्याज दर पर और बिना किसी दिक्कत के सेकेंड हैंड कार को फाइनेंस करा सकते हैं.

करें ब्याज दर की तुलना

पुरानी कार को खरीदने के लिए आप Bank या Non-Banking Company से लोन की सुविधा ले सकते हैं, लेकिन इन वाहनों को फाइनेंस पर लेने से आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है. प्री-ओन्ड कार के लोन की दरों की बात करें तो यह लगभग 10% से शुरू होती हैं. वहीं, नई कारों की खरीद पर लोन की दरें लगभग 7% से भी कम देखने को मिलती हैं. आपको बता दें कि यह इंटरेस्ट रेट कस्टमर्स की क्रेडिट डिटेल्स और कार के प्रकार पर भी निर्भर करती हैं. इसलिए यह बात बहुत जरुरी है कि वाहन को फाइनेंस कराते समय इंटरेस्ट रेट की अच्छी तरह से तुलना कर लें, नीचे कुछ बैंको के इंटरेस्ट रेट के संबंध में जानकारी दी गई है.

बैंक का नाम ब्याज दर (लगभग) 

ब्याज दरों के संबंध में बात करें तो Indian State Bank में आपको 9.25% – 12.75% की ब्याज दरें, HDFC bank में 13.75% – 16.00% की ब्याज दरें और Tata Capital में 15% की शुरूआती ब्याज दरें देखने को मिलती हैं साथ ही Axix बैंक में 13.25% – 15.00% तथा punjab national bank में 7.75% से ब्याज दरें शुरु होती है. 

प्री-अप्रूव्ड लोन से खरीद सकते हैं वाहन 

वाहन को लेने के लिए आप प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का विकल्प भी सेलेक्ट कर सकते हैं. आपको बता दें कि जो लोग अपनी सेकेंड हैंड कार को खरीदने के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो उन्हें अपने क्रेडिट प्रोफाइल पर मौजूद व्यक्तिगत लोन ऑफर की भी जांच कर लेनी चाहिए. जानकारी के लिए आपको बता दें कि व्यक्तिगत लोन अपेक्षाकृत रूप से सस्ते होते हैं. अपने क्रेडिट प्रोफाइल के बेस पर बायर्स बड़ा लोन अमाउंट, अधिक वक्त के लिए और सस्ते ब्याज पर ले सकते हैं.

टॉप अप लोन की सुविधा से खरीद सकते हैं कार 

जिन कस्टमर्स ने पहले से ही मकान के लिए होम लोन लिया हुआ है, वे कस्टमर्स होम लोन का विकल्प सेलेक्ट कर सकते हैं. ऐसे कस्टमर्स को बचे हुए लोन की अवधि और बकाया लोन अमाउंट के बेस पर टॉप-अप होम लोन का प्रॉफिट लेने से लॉन्ग टर्म के लिए और सस्ती ब्याज दर पर अधिक लोन का फायदा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें :-

Maruti Suzuki की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है Maruti Swift, यहां देखें सभी वेरिएंट्स कीमत 

इतनी कम कीमत में लॉन्च हुआ Hyundai Alcazar का नया प्रेस्टीज एग्जीक्यूटिव वेरिएंट, हटाए गए ये फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget