एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है Maruti Swift, यहां देखें सभी वेरिएंट्स कीमत 

Maruti Swift में आपको 1197cc का पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है, जो 88.5bhp की पावर उत्पन्न करने की क्षमता रखता है. यह हैचबैक कार आपको मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प में भी देखने को मिलती है

All Variants Price Mileage Details of Maruti Swift: भारत की दिग्गज कार निर्माता कम्पनी Maruti Suzuki, हैचबैक सेगमेंट में अपनी बेहतरीन कारों की पेशकश के लिए जानी मानी कम्पनी है. लोगों द्वारा इस कम्पनी की हैचबैक कारों को काफ़ी पसन्द भी किया जा रहा है. जून 2022 की बात करें तो Maruti Suzuki की टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में शुमार, बेस्ट सेलिंग कार Maruti Suzuki wagon R के बाद Maruti Swift दूसरे नंबर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. शानदार लुक और बेहतरीन फीचर्स से लैस Maruti Swift की जून महीने में 16,000 हजार से भी ज्यादा यूनिट्स की खरीद हुई. कीमत की बात करें तो यह कार 5.92 लाख रूपये की एक्स शोरूम की कीमत के साथ शुरू होती है. यदि आप भी इन दिनों हैचबैक कार Maruti Swift को खरीदने का मन बना रहें हैं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको maruti Swift के बेस मॉडल के साथ-साथ ऑल मैनुअल और ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की माइलेज और कीमत के बारे में डिटेल से बताते हैं.

23.76 kmpl का बेहतरीन माइलेज

Maruti Swift में आपको 1197cc का पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है, जो 88.5bhp की पावर उत्पन्न करने की क्षमता रखता है. यह हैचबैक कार आपको मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प में भी देखने को मिलती है. वहीं, इस सेगमेंट वाली Maruti Swift में आपको 23.76 kmpl तक का बेहतरीन माइलेज भी देखने को मिलता है. 5 सीटर Maruti Swift कार आपको LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे 4 ट्रिम लेवल के 9 वेरिएंट्स में देखने को मिल जाती है. 5.92 लाख रुपये से लेकर 8.85 लाख रुपये तक की इस कार को एक आकर्षक लुक और बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है.

5.92 लाख रुपये की बेस कीमत से शुरु

मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट वाली Maruti Swift VXI आपको 6.82 लाख रुपये की कीमत और 23.2 kmpl तक की माइलेज के साथ देखने को मिल जाती है. इस कार का बेस मॉडल Maruti Swift LXI का मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट, 5.92 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है. वहीं, इस वेरिएंट की माइलेज 23.2 kmpl तक की है. मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट वाली Maruti Swift ZXI आपको 7.50 लाख रुपये की कीमत और 23.2 kmpl की बेहतरीन माइलेज के साथ देखने को मिलती है. वहीं, 7.32 लाख रूपये में आपको Maruti Swif VXI का AMT वेरिएंट मिलता है, जो 23.76 kmpl का माइलेज देती है. 

ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में मिलेगा ज्यादा माइलेज

Maruti Swift के सभी वेरिएंट्स और उनकी कीमत के संदर्भ में बात करें तो, 8.85 लाख रुपये की कीमत और 23.76 kmpl तक की माइलेज के साथ Maruti Swift ZXI Plus का DT AMT वेरिएंट उपलब्ध है. वहीं, Maruti Swift ZXI Plus के AMT वेरिएंट की कीमत 8.71 लाख रुपये है, जिसमें आपको 23.76 kmpl तक का माइलेज मिलता है. Maruti Swift ZXI Plus DT का मैनुअल वेरिएंट 8.35 लाख रुपये की कीमत में और 23.2 kmpl तक की माइलेज के साथ उपलब्ध है. Maruti Suzuki की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Maruti Swift ZXI Plus के मैनुअल वेरिएंट की कीमत 8.21 लाख रुपये है, जिसमें 23.2 kmpl तक का माइलेज देखने को मिल जाता है. ऑटोमैटिक वेरिएंट वाली Maruti Swift ZXI आपको 8.00 लाख रुपये तक की कीमत और 23.76 kmpl तक की माइलेज के साथ देखने को मिल जाती है. दी गई सभी कीमतें एक्स शोरूम की हैं.

यह भी पढ़ें :-

वोल्वो ला रही है एक नई दुनिया की Volvo XC 40 Recharge कार, भारत में हो रहा प्रोडक्शन 

Best Mileage Cars in india: सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार खरीदने का है प्लान? तो ये हैं 3 जबरदस्त कारें, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget