एक्सप्लोरर

Mahindra & Mahindra: महिंद्रा ने कई नए नामों के लिए फाइल किया ट्रेडमार्क, अपकमिंग EVs के लिए हो सकता है इस्तेमाल 

महिंद्रा के मौजूदा ईवी पोर्टफोलियो में केवल एक पेशकश एक्सयूवी400 ही शामिल है. टाटा की नेक्सन EV को टक्कर देने वाली इस एसयूवी में हाल ही में में केबिन के अंदर नए फीचर्स को शामिल किया गया था.

Upcoming Mahindra EVs: महिंद्रा ने अपने अपकमिंग वाहनों के लिए कई नामों के ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है, जिनका उपयोग कंपनी के आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए किया जा सकता है. इस सप्ताह की शुरुआत में दायर किए गए आवेदनों में XUV 7XO, XUV 5XO, XUV 3XO और XUV 1XO शामिल हैं.

पुराने नामों को किया गया है फॉलो

हालांकि अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में कोई अन्य डिटेल्स सामने नहीं आई हैं. ये ट्रेडमार्क महिंद्रा के पारंपरिक नामकरण को फॉलो करते हैं. स्कॉर्पियो, बोलेरो और XUV700 (XUV 7-डबल-O) के समान, XUV 7XO, XUV 5XO, XUV 3XO और XUV 1XO सभी 'O' के साथ समाप्त होते हैं. फिलहाल, ट्रेडमार्क की स्थिति 'स्वीकृत एवं विज्ञापित' है, जिसका अर्थ है कि उन्हें सार्वजनिक जांच के लिए प्रकाशित किया गया है और विरोध के मामले में, एक याचिका दायर की जा सकती है, यानि ये ट्रेडमार्क अभी तक पूरी तरह पंजीकृत नहीं हुए हैं.

बदल सकता है XUV.e8 का नाम

इन नामों का उपयोग मौजूदा पेट्रोल और डीजल महिंद्रा एसयूवी के ईवी डेरिवेटिव के प्रोडक्शन मॉडल के लिए, या एक्सयूवी.ई और बीई रेंज के जल्द ही आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए किया जा सकता है. XUV700 का फुली इलेक्ट्रिक वर्जन, जो कि बॉर्न-ईवी INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, को XUV.e8 नाम दिया गया है. लेटेस्ट ट्रेडमार्क फाइलिंग से पता चलता है कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए अपडेटेड नामकरण को अपना सकती है. 

फिलहाल मौजूद है केवल एक्सयूवी400

महिंद्रा के मौजूदा ईवी पोर्टफोलियो में केवल एक पेशकश एक्सयूवी400 ही शामिल है. टाटा की नेक्सन EV को टक्कर देने वाली इस एसयूवी में हाल ही में में केबिन के अंदर नए फीचर्स को शामिल किया गया था और फिलहाल में इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है. XUV400 और आगामी XUV300 EV का भी नाम बदला जा सकता है, हालांकि इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें -

इस 7-सीटर फैमिली कार को खरीदने की मची लूट, बढ़ गया वेटिंग पीरियड; 7 महीने बाद मिलेगी डिलीवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
Auto Start-Stop फीचर से हर महीने कितनी होती है पेट्रोल की बचत? जानिए पूरा हिसाब
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका
पेपर या कपड़ा? जानें कार की Windshield साफ करने का सही तरीका

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget