एक्सप्लोरर

Kawasaki Ninja ZX-25R: कावासाकी निंजा ZX-25R मोटर साइकिल लॉन्च, जानें इसकी खासियत

New Kawasaki Bike: इंडोनेशिया में 2023 कावासाकी निंजा ZX-25R के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत लगभग 5.67 लाख रुपये और ABS SE वेरिएंट की कीमत लगभग 6.65 लाख रुपये रखी गई है. 

Kawasaki Bike: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी ने इंडोनेशिया में अपनी रेसिंग/स्पोर्ट्स बाइक निंजा ZX-25R के 2023 मॉडल को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इंडोनेशिया में इस बाइक की शुरुआती कीमत IDR 10,50,00,000 (भारत में लगभग 5.67 लाख रुपये) रखी है. ये बाइक स्टैंडर्ड और ABS SE वेरिएंट में पेश की गयी है. ये बाइक 51 hp की पावर वाले 249.8 cc इंजन में उपलब्ध है.

कावासाकी निंजा जेडएक्स-25आर

अपने सेगमेंट की सबसे दमदार बाइक कावासाकी निंजा ZX पूरी दुनिया में अपने स्पोर्टी लुक और पावरफुल इनलाइन-4 इंजन के लिए पहचानी जाती है. स्टैंडर्ड निंजा सीरीज से इस बाइक को बेहतर राइड और हैंडलिंग की सुविधा देने के लिए इन बाइक्स में कई स्पेशल कंपोनेंट का प्रयोग किया गया है. नई कावासाकी निंजा ZX-25R अभी तक की 250 cc की मोटर साइकिल में उपलब्ध सबसे पावरफुल बाइक में से एक है.

फीचर

इस बाइक में 15-L का नया मस्कुलर फ्यूल टैंक, डुअल पॉड LED हेडलाइट, पतली LED टेललैंप, अपराइट विंडस्क्रीन, फुल-फेयरिंग, राइडर के लिये सिंगल सीट, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट, क्लिप-ऑन हैंडलबार के साथ-साथ नई मोटरसाइकिल में कलर-फुल TFT स्क्रीन पैनल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट भी दिया गया है. इसके अलावा इस बाइक में 17 इंच के अलॉय-व्हील का प्रयोग किया गया है.

इंजन

इस स्पोर्ट बाइक में 249.8 cc लिक्विड-कूल्ड DOHC और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल वाल्व के साथ इनलाइन-चार इंजन मौजूद हैं, जो 51 hp की मैक्सिमम पावर और 22.9 Nm का पीक-टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स को अटैच किया गया है. वहीं राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बाइक में डुअल चैनल एंटी-ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल (KTRC), कई राइडिंग मोडस, पिछले पहिये में डिस्क ब्रेक के साथ इस मोटरसाइकिल में 37 mm के मोनो-शॉकर का प्रयोग किया गया है.

कीमत

इंडोनेशिया में इस 2023 कावासाकी निंजा ZX-25R के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत लगभग 5.67 लाख रुपये और ABS SE वेरिएंट की कीमत लगभग 6.65 लाख रुपये रखी गई है. कावासाकी इस बाइक को बिक्री के लिए बाजार में कब पेश करेगी, इस बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें :-

Hero Vida Electric Scooter: हीरो मोटोकॉर्प का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च

Upcoming Bikes in India: सर्दी के मौसम में गर्मी बढ़ा देंगे ये अपकमिंग टू-व्हीलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर ठुक जाए कार, तो कौन भरेगा इसका नुकसान?
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget