एक्सप्लोरर

चालान पर पुलिस दे रही है डिस्काउंट ऑफर, कारों पर जुर्माने में 50 फीसदी की छूट

हैदराबाद में चालान भरने के लिए पुलिस भारी डिस्काउंट दे रही है. अगर आपने अभी तक जुर्माना नहीं भरा तो जल्दी से भर दीजिए.

हैदराबाद के ट्रैफिक फाइन डिफॉल्टर्स के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि ऐसे लोगों से जुर्माना वसूल करने के लिए हैदराबाद पुलिस ऑफर दे रही है. हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक फाइन के पेमेंट्स पर भारी छूट की घोषणा की है. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के साथ रजिस्टर्ड वाहनों पर यह छूट दी जा रही है. आपको जानकर हैरानी होगी कि हैदराबाद में यातायात नियम उल्लंघन करने वालों का 600 करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है. इसे वसूल करने के लिए ये छूट दी गई है.

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का 600 करोड़ रुपये का बकाया जुर्माना वसूलने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चालान का भुगतान करने वालों को छूट देने की घोषणा की है. आपको बता दें कि इस चालान डिस्काउंट स्कीम के तहत दोपहिया वाहन मालिक को चालान राशि का केवल 25 प्रतिशत, कार मालिकों को 50 फीसदी और RTC बस मालिक को सिर्फ 30 प्रतिशत का ही भुगतान करना होगा. 

तेलंगाना पुलिस ने शेष राशि को डिस्काउंट्स स्कीम के तहत माफ करने की बात कही है. तेलंगाना पुलिस ने एक बयान के जरिए बताया कि जुर्माना भरते समय केवल ऑनलाइन पेमेंट ही एक्सेप्ट किए जाएंगे. तेलंगाना पुलिस ट्रैफिक चालान में छूट की इस योजना के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए 1 मार्च से 31 मार्च के बीच एक कैंपेन भी चलाएगी.

कुछ लोगों ने सालों से नहीं जमा किया जुर्माना
तेंलंगाना पुलिस के मुताबिक हैदराबाद में यातायात नियम उल्लंघन करने वालों का 600 करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है. जल्द से जल्द इसकी वसूली करने के लिए ये स्कीम लागू की गई है. काफी समय से ये लंबित पड़ा हुआ है. बहुत से वाहन मालिक हैं, जिन्होंने सालों से जुर्माना नहीं जमा किया है, जिसको देखते हुए पुलिस ने चालान का पेमेंट करने वालों को भारी छूट दी है.

यह भी पढ़ें-
35km से भी ज्यादा का माइलेज देती है कार, ये रही इंजन, फीचर्स और कीमत की जानकारी
Swift AMT vs Baleno AMT : माइलेज, पावर और स्पेस में कड़ा मुकाबला, लेकिन फीचर्स में 'रेस' जीत रही बलेनो एएमटी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
Car Mileage Drop: अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
अचानक कम होने लगा कार का माइलेज, तुरंत चेक करें ये 5 चीजें
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
66 लाख रुपये में कितनी लग्जरी? नई Lexus ES 350h के फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget