एक्सप्लोरर

Driving Tips: यहां ड्राइविंग नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं तो सावधानी से ड्राइव कीजिए

Car Driving at Hill Stations: पहाड़ों के रास्ते कम चौड़े होते हैं. ऊपर से दूर तक की सड़क को नहीं देखा जा सकता. ऐसी स्थिति में किसी वाहन को ओवरटेक करना दुर्घटना का कारण भी बन सकता है. इससे बचना चाहिए.

Car Driving in Hilli Area: सर्द मौसम की शुरुआत हो चुकी है. काफी लोग पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना चुके होंगे. सर्दी के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी देखने का अपना-अलग ही मजा है, लेकिन ये मजा कभी-कभी बड़ी सजा बन जाता है. जब कोई नॉर्मल सड़क पर ड्राइव करने वाला व्यक्ति अचानक बार-बार घुमावदार और गहरी-गहरी खाइयों में कार चलाने लगता है. हम आपको पहाड़ी क्षेत्र में ड्राइव करने के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं. जिससे अगर आप कभी पहाड़ों पर घूमने जाएं, तो अपनी कार को सही से ड्राइव कर सके.

घुमाव होते हैं खतरनाक

सामान्य सड़क पर कार चलाने वाला व्यक्ति बार-बार घुमावदार सडकों पर ड्राइव करने का आदि नहीं होता. प्लेन एरिया में सड़क पर दूर तक देखा जा सकता है, लेकिन पहाड़ पर ऐसा रास्ता न के बराबर ही मिलता है. इसलिए जरा सी भी चूक बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. इसलिए पहाड़ों पर सतर्क होकर कार ड्राइव करनी चाहिए.

स्पीड का रखें खास ध्यान

पहाड़ों पर कार ड्राइव करते वक्त आपको कार की स्पीड पर बहुत ज्यादा फोकस करना होता है. स्पीड ज्यादा होना मतलब दुर्घटना को दावत देना जैसा होता है. इसलिए वाहन की स्पीड तय सीमा में ही रखें. तेज स्पीड होने पर बार-बार घुमावदार मोड़ पर स्पीड कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है.

ओवरटेकिंग की गलती न करें

पहाड़ों के रास्ते कम चौड़े होते हैं. ऊपर से दूर तक की सड़क को नहीं देखा जा सकता. ऐसी स्थिति में किसी वाहन को ओवरटेक करना किसी दुर्घटना का कारण भी बन सकता है. इससे बचना चाहिए.

उतरने वाले वाहन को दें रास्ता

पहाड़ों पर ड्राइविंग करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें. पहाड़ों पर जाते समय ऊपर की तरफ से आ रहे वाहन को तुरंत जगह दें. आने वाले वाहन की स्पीड ज्यादा होती है, उसे जल्दी से कंट्रोल करना आसान नहीं होता. इसका सबसे आसान और जरूरी तरीका है अपने वाहन को अपनी लेन में ही ड्राइव करना. इसलिए इस बात का ध्यान रखना दोनों की सुरक्षा के लिए ही जरूरी है.

यह भी पढ़ें- Car Under 4 Lakh: जेब का बजट कम है तो इन कारों पर कर सकते हैं विचार, माइलेज भी है शानदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SUV के लिए है 15 लाख का बजट, किसमें मिलता है सबसे बड़ा Boot Space?
SUV के लिए है 15 लाख का बजट, किसमें मिलता है सबसे बड़ा Boot Space?
Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?
Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget